कंडोम बेचने वाली कंपनी के शेयरों का दाम नए रिकॉर्ड स्तर पर, आज 3% का उछाल; 6 महीने में 280% से अधिक की तेजी

लाइव हिन्दुस्तान
share

मुख्य बातें

  • क्यूपिड लिमिटेड (Cupid Ltd) के शेयरों में तूफानी तेजी जारी है
  • आज स्टॉक 3 प्रतिशत का उछाल के बाद स्टॉक नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया
  • 6 महीने में स्टॉक की कीमतों में 280%  से अधिक की तेजी दर्ज की गई है

cupid ltd share hit new record high today
निवेशकों को मालामाल कर रहा है क्यूपिड लिमिटेड का शेयर

Multibagger Stocks: कंडोम बेचने वाली कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid Ltd) ने पिछले कुछ सालों में शानदार प्रदर्शन शेयर बाजार में किया है। जिसकी वजह से निवेशकों ने छप्परफाड़ कमाई की है। आज शुक्रवार को कंपनी के शेयरों का दाम नई ऊंचाईयों पर पहुंच गया है। बता दें, आज 9 अक्टूबर को क्यूपिड लिमिटेड का शेयर बीएसई में 360.60 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 3 प्रतिशत की तेजी के साथ 368 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। शेयर बाजार में कंपनी का यह नया रिकॉर्ड लेवल है। कंपनी का 52 वीक लो लेवल 42.13 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैप 48528 करोड़ रुपये का है।

6 महीने में 280 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न (Cupid Ltd Share price)

क्यूपिड लिमिटेड ने शेयर बाजार में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया है। 1 महीने में स्टॉक की कीमतों में 28 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। वहीं, 6 महीने में स्टॉक की कीमतों में 289 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है। बता दें, बीते एक साल में इस स्टॉक ने आजतक 650 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

10 साल में इस स्टॉक का दाम 14057% बढ़ा

दो साल में क्यूपिड लिमिटेड के शेयरों का दाम 2121 प्रतिशत बढ़ चुका है। 3 साल में इस स्टॉक ने पोजीशनल निवेशकों को 8605 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, 5 साल में स्टॉक का दाम 15301 प्रतिशत और 10 साल में 14057 प्रतिशत बढ़ा है।

1 पर 4 शेयर बोनस भी दे चुकी है कंपनी (Cupid Ltd bonus stock)

इस कंपनी ने निवेशकों को इसी साल 1 पर 4 शेयर बोनस के तौर पर दिया है। कंपनी मार्च के महीने में स्टॉक मार्केट में एक्स-बोनस ट्रेड की थी। इससे पहले 2024 में स्टॉक में 10 हिस्सों में बंटवारा हुआ था। जिसके बाद शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो गया था। 2024 में ही कंपनी ने निवेशकों को बोनस शेयर दिया था। तब भी कंपनी ने एक शेयर एक शेयर बोनस दिया था। बता दें, कंपनी ने पहली बार निवेशकों को 2018 में बोनस शेयर दिया था। तब कंपनी ने 5 पर 1 शेयर बोनस दिया था।

इस स्टॉक ने आखिरी बार निवेशकों को 2023 में डिविडेंड दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 3 रुपये का डिविडेंड दिया था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़शेयर मार्केट समाचारकंडोम बेचने वाली कंपनी के शेयरों का दाम नए रिकॉर्ड स्तर पर, आज 3% का उछाल