10 साल में 25859% का रिटर्न, मुकुल अग्रवाल के निवेश वाली कंपनी का शेयर 4% गिरा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • दिग्गज निवेशक मुकुल अग्रवाल के निवेश वाली कंपनी का शेयर आज 4%  लुढ़क गया है
  • 10 साल में कंपनी के शेयरों का दाम 25859% बढ़ा है
mukul agarwal share price falls 4 percent today
मुकुल अग्रवाल के निवेश वाली कंपनी का शेयर आज 4 प्रतिशत गिरा है।

PTC industries share price: आज मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों में फिर से गिरावट देखने को मिली है। जिसका असर कुछ अच्छे स्टॉक पर भी देखने को मिल रहा है। मुकुल अग्रवाल के निवेश वाली कंपनी पीटीसी इंडस्ट्रीज के शेयरों की कीमतों में आज 4 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। यह गिरावट ऐसे समय में दर्ज की गई जब कंपनी ने पहली तिमाही के दौरान शानदार वित्तीय प्रदर्शन किया है। पीटीसी इंडस्ट्रीज की तरफ से दी जानकारी के अनुसार सालाना आधार पर नेट प्रॉफिट 466 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, तिमाही में EBITDA ग्रोथ 180 प्रतिशत देखने को मिला है।

कंपनी के शेयर आज बीएसई में 20597.65 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम गिरावट के बाद 19551 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल पर आ गया। हालांकि, इसके बाद स्टॉक की कीमतों में रिकवरी दखने को मिली है। बता दें, आज कंपनी के शेयरों में मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। जिसकी वजह से स्टॉक नीचे लुढ़क गया।

शेयर बाजार में दमदार प्रदर्शन करती आ रही है कंपनी

पीटीसी इंडस्ट्रीज उन कंपनियों में से एक है जिन्होंने निवेशकों को शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म दोनों अच्छा प्रदर्शन किया है। पिछले एक साल में मुकुल अग्रवाल की निवेश वाली कंपनी का शेयर 44 प्रतिशत बढ़ा है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 4.82 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। दो साल में स्टॉक की कीमतों में 42 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है। तीन साल में स्टॉक का दाम 237 प्रतिशत बढ़ चुका है।

5 साल शेयरों की कीमतों में 1836 प्रतिशत और 10 साल में 25873 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। जिसकी वजह से पोजीशनल निवेशकों को तगड़ा फायदा हुआ है।

पहली तिमाही में कितनी रही कमाई

सालाना आधार पर कंपनी का इनकम पहले क्वार्टर में 83 प्रतिशत बढ़ा है। इस बार कंपनी की कुल आय 197.10 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले कंपनी की कमाई इसी तिमाही में 107.70 करोड़ रुपये थी। बता दें, कंपनी का प्रॉफिट टैक्स भुगतान के बाद 29.10 करोड़ रुपये रहा है।

कंपनी को ब्रह्मोस एयरोस्पेस से एक बड़ा ऑर्डर मिला है।

मुकुल अग्रवाल के पास कितना हिस्सा

30 जून 2026 की शेयरहोल्डिंग के अनुसार कंपनी में मुकुल अग्रवाल की कुल हिस्सेदारी 1.07 प्रतिशत है। वहीं, विकास खेमानी के पास 2.57 प्रतिशत हिस्सा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़शेयर मार्केट समाचार10 साल में 25859% का रिटर्न, मुकुल अग्रवाल के निवेश वाली कंपनी का शेयर 4% गिरा