17% चढ़ गया ₹23 वाला यह शेयर, अचानक खरीदने की मची लूट

लाइव हिन्दुस्तान
share

मुख्य बातें

  • एमटीएनएल के शेयर में इस तूफानी तेजी के पीछे एक ऐलान है
  • एमटीएनएल मुंबई के पवई स्थित अपनी एक प्रॉपर्टी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को 891.53 करोड़ रुपये में बेचने की घोषणा की है

17% चढ़ गया ₹23 वाला यह शेयर, अचानक खरीदने की मची लूट
Kolkata: Traders react after fluctuations in stock market, in Kolkata, Sunday, Feb. 1, 2026. Stock market benchmark indices Sensex and Nifty tumbled on Sunday afternoon trade after the Budget proposed to raise Securities Transaction Tax to 0.05 per cent on commodity futures from 0.02 per cent. (PTI Photo/Swapan Mahapatra)(PTI02_01_2026_000274B)

MTNL Share: महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड यानी एमटीएनएल (MTNL) के शेयर आज गुरुवार को कारोबार के दौरान करीब 17% तक चढ़ गए थे। कंपनी के शेयर आज इंट्राडे में 26.96 रुपये पर आ गए थे। इसका पिछला बंद प्राइस 23 रुपये था। एमटीएनएल के शेयर में इस तूफानी तेजी के पीछे एक ऐलान है। दरअसल, एमटीएनएल मुंबई के पवई स्थित अपनी एक प्रॉपर्टी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को 891.53 करोड़ रुपये में बेचने की घोषणा की है।

कंपनी ने क्या कहा- जानिए

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि एमटीएनएल के बोर्ड ने 1 अक्टूबर को पवई स्थित प्लॉट-C, टेक्नोलॉजी स्ट्रीट की संपत्ति की बिक्री और ट्रांसफर को मंजूरी दी है। यह सौदा गवर्नमेंट टू गवर्नमेंट (G2G) ट्रांसफर या डायरेक्ट सेल के जरिए किया जाएगा।

क्या है डिटेल

एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी में MTNL ने कहा, इस प्रॉपर्टी का कुल जमीन एरिया 20,895.60 वर्ग मीटर है। कंपनी के बयान के मुताबिक, यह बिक्री राष्ट्रपति की मंजूरी और अल्टरनेटिव मैकेनिज्म (AM) की मंजूरी के आधार पर की जा रही है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से इस सौदे को फॉर्मल अप्रूवल भी मिल चुकी है।

इस रिपोर्ट का भी असर

इस बीच, इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, एसेट मोनेटाइजेशन से मिले फंड के बाद MTNL ने अपने सॉवरेन गारंटी (SG) बॉन्ड पर ब्याज का भुगतान अपने फंड से शुरू कर दिया है। कंपनी पुराने वेंडर ड्यूज भी चुका रही है और अब तक करीब 200 करोड़ रुपये की विक्रेता की देनदारियां भुगतान कर चुकी है।

बता दें कि MTNL पर करीब 24,071 करोड़ रुपयेके सॉवरेन गारंटी बॉन्ड बकाया हैं। जुलाई में कंपनी ने कुल 37,223 करोड़ रुपयेके शॉर्ट और लॉन्ग टर्म डेटडिफॉल्ट किया था। सरकार ने कंपनी की फाइनेंशियल लायबिलिटीको पूरा करने में मदद के लिए दिल्ली और महाराष्ट्र में उसकी 100 संपत्तियों की पहचान ऑक्शन और मोनेटाइजेशन के लिए की है।

कंपनी के शेयरों के हाल

बता दें कि कंपनी के शेयर अपने निवेशकों को अधिकतर निराश ही किया है। बीएसई के आकड़ों के अनुसार, एमटीएनएल के शेयर महीनेभर में करीबन 10 पर्सेंट लुढ़क गए हैं। इस साल अब तक यह शेयर 34 पर्सेंट तक टूट गया है। सालभर में इसमें 44 पर्सेंट तक की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, पिछले पांच कारोबारी दिन में यह शेयर 4 पर्सेंट चढ़ा है। वहीं, पिछले 6 महीने में यह शेयर 2 पर्सेंट तक चढ़ा है। कंपनी के शेयरों का 52 वीक हाई प्राइस 44.71 रुपये और 52 वीक लो प्राइस 20.30 रुपये है। इसका मार्केट कैप 1,556.10 करोड़ रुपये है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़शेयर मार्केट समाचार17% चढ़ गया ₹23 वाला यह शेयर, अचानक खरीदने की मची लूट