30 बार दे चुकी डिविडेंड, अब कंपनी दे रही है 1 पर 1 शेयर फ्री, बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट तय

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Mold-Tek Technologies Ltd की तरफ से 1 शेयर पर 1 शेयर बोनस दिया जा रहा है
  • शेयर अगले कुछ दिन में एक्स-बोनस ट्रेड करेगा
  • पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में तेजी देखने को मिली है

Mold-Tek Technologies Ltd bonus share record date
Mold-Tek Technologies Ltd की तरफ से पहली बार बोनस शेयर दिया जा रहा है।

Bonus share news: मोल्ड-टेक टेक्नोलॉजी लिमिटेड ने निवेशकों को पहली बार बोनस शेयर देने का ऐलान किया है। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट घोषित कर दिया है जोकि अक्टूबर में ही है। कंपनी ने अबतक निवेशकों को 30 बार डिविडेंड दिया है। वहीं, 2016 में इस कंपनी के शेयरों का बंटवारा हुआ था। जिसके बाद शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 2 रुपये प्रति शेयर हो गई थी। बता दें, तब 5 टुकड़ों में इस स्टॉक को बांटा गया था।

किस दिन है रिकॉर्ड डेट (Mold-Tek Technologies Ltd Bonus share record date)

शेयर बाजारों को दी जानकारी में कंपनी ने कहा है कि 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर एक शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने 9 अक्टूबर की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर इस दिन डीमैट अकाउंट में रहेंगे उन्हें ही बोनस शेयर का लाभ मिलेगा।

लगातार डिविडेंड देती आ रही है कंपनी

इस कंपनी ने निवेशकों को अबतक 30 बार डिविडेंड दिया है। आखिरी बार शेयर इसी महीने की 11 तारीख को एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब कंपनी ने एक शेयर पर 2 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2025 में हर एक शेयर पर कंपनी की तरफ से 1 रुपये का डिविडेंड बांटा गया था।

शेयरों का प्रदर्शन कैसा है? (Mold-Tek Technologies Ltd Share performance)

आज मंगलवार को स्टॉक की कीमतों में उछाल देखने को मिली है। मार्केट के बंद होने के समय पर स्टॉक 0.72 प्रतिशत की तेजी के साथ 202.80 रुपये के स्तर पर था। 3 महीने पहले कंपनी के शेयरों का दाम 52 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, 6 महीने में स्टॉक 85 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। पिछले एक साल में Mold-Tek Technologies Ltd के शेयरों में 12 प्रतिशत की तेजी आई है।

बीता एक साल भले ही अच्छा रहा हो। लेकिन लॉन्ग टर्म में निवेशकों को निराशा ही हाथ लगी है। दो साल में मॉल्ड टेक टेक्नोलॉजी के शेयरों में 13 प्रतिशत और तीन साल में 41 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।

5 साल में क्या रही स्थिति

पिछले 5 साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 155 प्रतिशत और 10 साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को 342 प्रतिशत तक की तेजी दर्ज की गई है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़शेयर मार्केट समाचार30 बार दे चुकी डिविडेंड, अब कंपनी दे रही 1 पर 1 शेयर फ्री, चेक करें रिकॉर्ड डेट