400 रुपये पहुंचा GMP, 14 जुलाई से IPO हो रहा ओपन, अभी से दिखा रहा 120% का फायदा
मुख्य बातें
- Millworks Technologies IPO का जीएमपी 400 रुपये प्रति शेयर है
- कंपनी का आईपीओ रिटेल निवेशकों के लिए 14 जुलाई को खुल जाएगा

Millworks Technologies IPO की ग्रे मार्केट में स्थिति शानदार है। मौजूदा जीएमपी पहले दिन ही शानदार लिस्टिंग के संकेत दे रहा है। यह एसएमई सेगमेंट का आईपीओ 14 जुलाई को रिटेल निवेशकों के लिए खुल जाएगा। इनवेस्टर्स के पास 16 जुलाई तक का मौका रहेगा। बता दें, इस आईपीओ का साइज 160.34 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के जरिए कंपनी 48 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है। मौजूदा निवेशक आईपीओ के जरिए हिस्सेदारी नहीं बेच रहे हैं।
क्या है प्राइस बैंड (Millworks Technologies IPO Price band)
मिलवर्क्स टेक्नोलॉजी आईपीओ का प्राइस बैंड कंपनी ने 315 रुपये से 331 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया है। आईपीओ का लॉट साइज 400 शेयरों का बनाया गया है। रिटेल निवेशकों को कम से कम 800 शेयरों पर एक साथ दांव लगाना होगा। जिसकी वजह से कम से कम 264800 रुपये का इनवेस्टमेंट करना ही होगा।
कितना है जीएमपी? (Millworks Technologies IPO GMP today)
इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कपनी का आईपीओ आज 400 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। मौजूदा जीएमपी 120 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दर्शाता है। आईपीओ का सबसे कम जीएमपी 350 रुपये प्रति शेयर रहा है।
आईपीओ के पैसों का क्या करेगी कंपनी
Millworks Technologies IPO कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिए 61.03 करोड़ रुपये खर्च करेगी। कंपनी इससे प्लांट और मशीनरी खरीदेगी। वर्किंग कैपिटल के लिए कंपनी 81.50 करोड़ रुपये खर्च करेगी। आईपीओ के लिए जीवाईआर कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया है। वहीं, Purva Sharegistry (India) Pvt.Ltd को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।
कंपनी की वित्तीय स्थिति कैसी है (Millworks Technologies IPO financial condition)
Millworks Technologies ने पिछले दो साल के दौरान शानदार प्रदर्शन किया है। वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 7 गुना बढ़कर 37.10 करोड़ रुपये हो गया। एक वित्त वर्ष पहले कंपनी का नेट प्रॉफिट 5.2 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी का रेवन्यू 148.80 करोड़ रुपये बीते वित्त वर्ष में रहा है। वहीं, एक साल पहले यह 22.10 करोड़ रुपये रहा था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों की अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


