30000% से अधिक का रिटर्न, 10 टुकड़ों में बंटने जा रहा स्टॉक, रिकॉर्ड डेट सितंबर में

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Midwest Energy Ltd के शेयरों का बंटवारा होने जा रहा है
  • कंपनी ने जो रिकॉर्ड डेट तय किया है वो इसी महीने यानी सितंबर में ही है

Midwest Energy Ltd Stock going to split into 10 parts check
Midwest Energy Ltd के शेयरों का बंटवारा होने जा रहा है।

Stock Split News: मिडवेस्ट एनर्जी लिमिटेड (Midwest Energy Ltd) के शेयरों का बंटवारा होने जा रहा है। इस मल्टीबैगर स्टॉक को कंपनी 10 हिस्सों में बांटने का फैसला किया है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। बता दें, 10 सालों में इस मल्टीबैगर स्टॉक की कीमतों में 30974.89 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

किस दिन है रिकॉर्ड डेट (Midwest Energy Ltd Record date)

शेयर बाजारों को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 10 हिस्सों में बांटा जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो जाएगा। कंपनी ने 25 सितंबर की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी इस शेयरों का बंटवारा 10 हिस्सों में होगा। बता दें, कंपनी ने आज शनिवार को स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान किया है।

पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन कैसा? (Midwest Energy Ltd Share performance)

शुक्रवार को Midwest Energy Ltd के शेयर बीएसई में करीब 4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3589.15 रुपये के स्तर पर था। बीते एक महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 20 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 4.32 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। एक साल में इस मल्टीबैगर स्टॉक की कीमतों में 92 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। कंपनी का 52 वीक हाई 5900 रुपये और 52 वीक लो लेवल 1824.05 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 5325 करोड़ रुपये का है।

दो साल में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को मालामाल कर दिया है। इस दौरान स्टॉक का दाम 5538 प्रतिशत बढ़ा है। 3 साल में निवेशकों का फायदा 10782 प्रतिशत का हो चला है। बता दें, 5 सालों से शेयरों को होल्ड करने वाले इनवेस्टर्स को अबतक 21263 प्रतिशत का रिटर्न मिल चुका है।

यह एक बैट्री बनाने वाली कंपनी है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़शेयर मार्केट समाचार30000% से अधिक का रिटर्न, 10 टुकड़ों में बंटने जा रहा स्टॉक, रिकॉर्ड डेट नजदीक