खुलते ही 250 रुपये पहुंचा नई नवेली लिस्टेड कंपनी का शेयर, 34% का फायदा
मुख्य बातें
- Maharaja & Speedex India IPO के शेयरों की लिस्टिंग 250 रुपये पर हुई है
- निवेशकों को लिस्टिंग के साथ ही मोटा फायदा हो चुका है

Maharaja & Speedex India IPO की शानदार लिस्टिंग से निवेशक गदगद नजर आ रहे हैं। कंपनी का आईपीओ आज शुक्रवार को बीएसई एसएमई में 250 रुपये पर लिस्ट हुआ है। 186 रुपये के प्राइस बैंड की तुलना में निवेशकों की लिस्टिंग 34 प्रतिशत के प्रीमियम पर आज हुई है। बता दें, ग्रे मार्केट से पहले ही मजबूत लिस्टिंग के संकेत मिल रहे थे।
आईपीओ ग्रे मार्केट में 28 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था। यानी कंपनी की लिस्टिंग ग्रे मार्केट से उम्मीदों से बढ़कर हुई है। बता दें, कंपनी के आईपीओ का सबसे अधिक जीएमपी 48 रुपये रहा है।
10 सितंबर को खुला था आईपीओ
यह एसएमई सेगमेंट का आईपीओ 10 सितंबर को खुला था। आईपीओ पर निवेशकों के पास 15 सितंबर तक दांव लगाने का मौका था। आईपीओ का प्राइस बैंड कंपनी ने 186 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। इस कंपनी का लॉट साइज 600 शेयरों का बनाया गया है। निवेशकों को कम से कम 1200 शेयरों पर एक साथ दांव लगाना होगा। जिसकी वजह से निवेशकों को 223200 रुपये का मिनिमम इनवेस्टमेंट करना होगा।
कितना है आईपीओ का साइज
इस आईपीओ का साइज कंपनी ने 80 करोड़ रुपये तय किया था। आईपीओ में कंपनी ने फ्रेश शेयर और ऑफर फार सेल दोनों शामिल किया था। कंपनी की तरफ से 34.46 लाख नए शेयर जारी किए गए हैं। वहीं, ऑफर फार सेल के जरिए कंपनी की तरफ से 8.62 लाख शेयर बेचे गए हैं।
यह आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए 9 सितंबर को खुला था। कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स से 22.82 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
32 गुना सब्सक्राइब किया गया आईपीओ
तीन दिन के सब्सक्रिप्शन के दौरान आईपीओ को कुल 32 गुना बोलियां मिली थी। रिटेल कैटगरी में कंपनी का 19 गुना से अधिक सब्सक्राइब किया गया था। क्यूआईबी में यह आईपीओ 48.82 गुना और एनआईआई में 40.32 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।
क्या करती है कंपनी
यह कंपनी स्टेनलेस स्टील बॉटल और पानी पीने वाले प्रोडक्ट्स बनाती है। कंपनी के पास 17 राज्यो में 101 डिस्ट्रीब्यूटर्स हैं। वहीं, कंपनी में कुल 431 फुल टाइम एम्पॉयीज हैं।
आईपीओ से जुटाए पैसों का क्या करेगी कंपनी
मौजूदा कर्ज को आंशिक या पूरा चुकाने में 24.10 करोड़ रुपये का उपयोग होगा। वहीं, कैपिटल एक्सपेंडिचर में 21.42 करोड़ रुपेय का प्रयोग किया जाएगा। बाकि पैसा जनरल कॉरपोरेट कार्यों में प्रयोग होगा।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)


