Lohia Corp ने IPO के लिए प्राइस बैंड का किया ऐलान, GMP अभी से दिखा रहा फायदा, 23 जुलाई से ओपन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Lohia Corp IPO Price band: लोहिया कारपोरेशन ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड का ऐलान आज सोमवार को कर दिया है
  • कंपनी की ग्रे मार्केट में भी स्थिति अच्छी है
Lohia Corp IPO Price band announced
Lohia Corp के आईपीओ का प्राइस बैंड तय कर दिया गया है।

Lohia Corp IPO Price band: कानपुर की मशीनरी और इक्विपमेंट का उत्पादन करने वाली कंपनी लोहिया कारपोरेशन ने प्राइस बैंड का ऐलान कर दिया है। रिटेल निवेशकों के लिए आईपीओ 23 जुलाई को खुलेगा। निवेशकों के पास 27 जुलाई तक का मौका रहेगा। एंकर निवेशकों के लिए आईपीओ 22 जुलाई को खुलेगा। अच्छी बात यह है कि ग्रे मार्केट अभी से फायदा दिखा रहा है। आइए डीटेल्स में जानते हैं कंपनी के विषय में …

लोहिया कारपोरेशन आईपीओ प्राइस बैंड (Lohia Corp IPO Details)

कंपनी ने 404 रुपये से 425 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी की तरफ से 35 शेयरों का एक लॉट बनाया गया है। बता दें, आईपीओ का साइज 1101.28 करोड़ रुपये का है।

आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फार सेल पर आधारित है। लोहिया परिवार की तरफ से आईपीओ में कुल 2.59 करोड़ शेयर बेचे जा रहे हैं। कोई भी फ्रेश शेयर नहीं जारी किया जाएगा। बता दें, पहले परिवार आईपीओ में 4.22 करोड़ शेयर बेचने वाला था। बाद में साइज को घटाया गया।

इस कंपनी की वित्तीय स्थिति कैसी है? (Lohia Corp IPO results)

वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 193.50 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2025 की तुलना में 64.20 प्रतिशत का इजाफा कंपनी के शुद्ध लाभ में हुआ है। तब कंपनी को 117.80 करोड़ का लाभ हुआ था। रेवन्यू 24.70 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1717 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए अपने प्रोडक्ट बनाती है। बता दें, यह एक मेनबोर्ड आईपीओ है इसलिए इसकी लिस्टिंग बीएसई और एनएसई दोनों जगह होगी।

किसके लिए कितना हिस्सा

क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए कम से कम इश्यू का 75 प्रतिशत रिजर्व रहेगा। रिटेल निवेशकों के लिए अधिकतम 10 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित रहेगा। एनआईआई के लिए अधिकतम 15 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व रखा जाएगा।

ग्रे मार्केट में स्थिति अच्छी (Lohia Corp IPO GMP Today)

लोहिया कारपोरेशन आईपीओ की ग्रे मार्केट में स्थिति अच्छी है। कंपनी 20 रुपये के जीएमपी पर आज ट्रेड कर रहा है। जोकि पॉजिटिव लिस्टिंग के संकेत दे रहा है। बता दें, कंपनी की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई में होगी।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़शेयर मार्केट समाचारLohia Corp ने IPO के लिए प्राइस बैंड का किया ऐलान, GMP अभी से दिखा रहा फायदा