2 दिन में 33% चढ़ा यह स्टॉक, AI डाटा सेंटर का काम मिलने से गदगद निवेशक
मुख्य बातें
- Kirloskar Oil Engines: इस कंपनी के शेयरों में आज 13 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है
- इस पहले कल सोमवार को स्टॉक 20 प्रतिशत चढ़ गया था
- एआई डाटा सेंटर का काम मिलने की वजह से शेयरों में उछाल है

Kirloskar Oil Engines: किर्लोस्कर ऑयल इंजन्स के शेयरों की कीमतों में आज 13 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। बीते दो कारोबारी दिनों में यह स्टॉक 33 प्रतिशत से अधिक चढ़ चुका है। कंपनी के शेयरों में उछाल की वजह AI डाटा सेंटर का काम मिलना है। जिसके बाद निवेशक शेयरों को खरीदने के लिए आतुर हैं। बता दें, बीएसई में कंपनी के शेयर 2490.40 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 13 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 2720.35 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। यह कंपनी का 52 वीक हाई है। बता दें, कंपनी का 52 वीक लो लेवल 828.50 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैप 36679 करोड़ रुपये का है।
शेयरों में लगा अपर सर्किट
सोमवार को Kirloskar Oil Engines के शेयरों में अपर सर्किट लगा था। तब कंपनी के शेयरों का दाम 20 प्रतिशत चढ़ा था। हायपरनेक्स ने इस कंपनी को एआई डाटा सेंटर का काम दिया है। इसी वजह से स्टॉक की कीमतों में तेजी देखने को मिली है।
क्या है टारगेट प्राइस
मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार ब्रोकरेज हाउस जेएम फाइनेंशियल ने अपनी रिपोर्ट में स्टॉक के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। ब्रोकरेज हाउस ने अब शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। टारगेट प्राइस 1955 रुपये से बढ़ाकर 2430 रुपये कर दिया गया है।
निवेशकों का पैसा इस साल किया डबल
Kirloskar Oil Engines शेयर बाजार में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहा है। 2026 में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 105 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, एक साल में स्टॉक का दाम 197 प्रतिशत बढ़ा है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 5.86 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
इस मल्टीबैगर स्टॉक के शेयरों का दाम 2 साल में 83 प्रतिशत और तीन साल में 542 प्रतिशत बढ़ा है। 5 साल में स्टॉक का रेट 978 प्रतिशत और पिछले 10 साल में यह 853 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
डिविडेंड भी देने में अव्वल है कंपनी
इस मल्टीबैगर स्टॉक ने निवशकों को लगातार डिविडेंड दिया है। कंपनी के शेयर फरवरी 2026 में आखिरी बार एक्स-डिविडेंड दिया था। तब एक शेयर पर 2.50 रुपये का डिविडेंड बांटा गया था। 2025 में कंपनी दो बार एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 6.50 रुपये का फायदा हुआ था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


