AI डाटा सेंटर का ऑर्डर मिलते ही स्टॉक में लगा 20% का अपर सर्किट, एक्सपर्ट ने दिया ‘Buy’ रेटिंग

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • किर्लोस्कर ऑयल इंजन (Kirloskar Oil Engines) के शेयरों की कीमतों में आज 20 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है
  • कंपनी के शेयर 52 वीक हाई पर पहुंच गए
  • एक्सपर्ट्स कंपनी के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर बुलिश हैं
AI डाटा सेंटर का ऑर्डर मिलते ही स्टॉक में लगा 20% का अपर सर्किट, एक्सपर्ट ने दिया ‘Buy’ रेटिंग

किर्लोस्कर ऑयल इंजन (Kirloskar Oil Engines) के शेयरों में आज सोमवार को अपर सर्किट लगा है। कंपनी के शेयरों का दाम 20 प्रतिशत उछल गया। कंपनी को हायपरनेक्सट से AI डाटा सेंटर का ऑर्डर मिला है। एक्सपर्ट्स भी कंपनी के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर बुलिश हैं। यही वजह है कि आज शेयरों में उछाल देखने को मिला है।

52 वीक हाई पर कंपनी का शेयर

बीएसई में कंपनी के शेयर आज यानी सोमवार को बढ़त के साथ 2100.35 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 20 प्रतिशत की उछाल के साथ 2390.80 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। यानी कंपनी का 52 वीक हाई है। बता दें, इस कंपनी का 52 वीक लो लेवल बीएसई में 826.50 रुपये प्रति शेयर है।

क्या है वर्क ऑर्डर से जुड़ा डीटेल्स

Kirloskar Oil Engines को हायपरनेक्सट से 192 मेगावाट के पावर जनेरेशन का काम मिला है। कंपनी ने कहा है कि यह कॉन्ट्रैक्ट देश के सबसे अधिक क्षमता वाले डाटा सेंटर्स में से एक है। यह प्रोजेक्ट HyperNext के AI-इनेबल्ड और हाइपरस्केल-रेडी डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर को सपोर्ट करेगी।

एक्सपर्ट बुलिश

मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार किर्लोस्कर ऑयल इंजन्स के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट बुलिश हैं। ब्रोकरेज हाउस ने रेटिंग को Add से बढ़ाते हुए BUY दिया है। वहीं, टारगेट प्राइस में भी बढ़ोतरी हुई है। पहले 1955 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया था। अब यह 2430 रुपये हो गया है।

शेयरों का प्रदर्शन कैसा रहा है?

पिछले एक साल के दौरान कंपनी ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है। किर्लोस्कर ऑयल इंजन्स के शेयरों की कीमतों में पिछले 1 महीने के दौरान 43 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। इस साल अबतक स्टॉक का भाव 94 प्रतिशत बढ़ा है। पिछले एक साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 182 प्रतिशत का फायदा हुआ है।

दो साल में किर्लोस्कर ऑयल इंजन्स ने 72 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। तीन साल में स्टॉक का भाव 488 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, 5 साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 879 प्रतिशत की तेजी आई है।

लगातार डिविडेंड दे रही है कंपनी

2026 में कंपनी ने निवेशकों को डिविडेंड दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 2.50 रुपये का डिविडेंड दिया था। इससे पहले 2025 में कंपनी ने दो बार डिविडेंड दिया था। दोनों बार का मिलाकर एक शेयर पर योग्य निवेशकों को 6.50 रुपये का फायदा हुआ था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।