जेफरीज को भरोसा 46% बढ़ेगा इस कंपनी का शेयर, 3 महीने में करीब 24% चढ़ा दाम

लाइव हिन्दुस्तान
share

मुख्य बातें

  • Kalyan Jewellers News: कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर जेफरीज बुलिश है
  • ब्रोकरेज हाउस को उम्मीद है कि स्टॉक की कीमतों में 46 प्रतिशत की तेजी गुरुवार की क्लोजिंग की तुलना में देखने को मिल सकती है

Kalyan Jewellers share price jumped today check
Kalyan Jewellers के शेयरों का दाम पिछले साल में बढ़ा है। जबकि सेंसेक्स और निफ्टी इस दौरान संघर्ष करते दिखे।

Kalyan Jewellers News: पिछले कुछ महीनों के दौरान शेयर बाजार में जहां एक तरह उठा-पटक का दौर जारी है तो वहीं दूसरी तरफ से कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। बीएसई के डाटा के अनुसार पिछले 3 महीने में इस स्टॉक का दाम करीब 23.95 प्रतिशत यानी करीब 24 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। इस स्टॉक के प्रदर्शन को लेकर ब्रोकरेज हाउस जेफरीज बुलिश है। बता दें, सोना और चांदी के ज्वैलरी के कारोबार में है।

कल्याण ज्वैलर्स टारगेट प्राइस (Kalyan Jewellers target price)

ब्रोकरेज हाउस जेफरीज के अनुसार कंपनी के शेयरों की कीमतों में 46 प्रतिशत की तेजी देखने को मिल सकती है। जेफरीज ने कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों के लिए 830 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। जेफरीज ने कंपनी के हायपर लोकल विस्तार की तारीफ की है। इंटरनेशनल ब्रोकरेज ने कहा है कि कंपनी अक्रामक कैपिटल आवंटन की जगह नपा-तुला कदम उठा रही है।

आज शेयरों में गिरावट (Kalyan Jewellers share price)

बीएसई में आज शुक्रवार को कल्याण ज्वैलर्स के शेयर 555.25 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 560.40 रुपये के स्तर पर भी पहुंचने में सफल रहा। लेकिन 10.41 मिनट पर स्टॉक की वैल्यू 0.50 प्रतिशत की गिरावट के बाद 551.25 रुपये के स्तर पर आ गई।

कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों का लॉन्ग टर्म में कैसा प्रदर्शन? (Kalyan Jewellers share performance)

बीते 6 महीने के दौरान इस कंपनी के शेयरों की कीमतों में 23.79 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, एक साल में कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों का दाम 14.26 प्रतिशत बढ़ा है। बीते एक साल में सेंसेक्स इंडेक्स में 11.88 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। बता दें, दो साल में इस ज्वैलरी बेचने वाली कंपनी के शेयरों का दाम 23 प्रतिशत गिरा है।

3 साल में कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों का दाम 119 प्रतिशत और 5 साल में स्टॉक 608 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, 5 साल में सेंसेक्स इंडेक्स में 20.52 प्रतिश की तेजी दर्ज की गई है।

डिविडेंड भी देती आ रही है कंपनी

पिछले साल नवंबर के महीने में कंपनी के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। कंपनी ने एक शेयर पर 2.50 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2025 में कंपनी ने हर एक शेयर पर 1.50 रुपये का डिविडेंड दिया था।

जून तिमाही की शेयरहोल्डिंग के अनुसार कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 62.86 प्रतिशत है। वहीं, पब्लिक की हिस्सेदारी 37.14 प्रतिशत है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़शेयर मार्केट समाचारजेफरीज को भरोसा 46% बढ़ेगा इस कंपनी का शेयर, 3 महीने में करीब 24% चढ़ा दाम