Bonus share: 5 टुकड़ों में शेयरों का बंटवारा, 1 बोनस स्टॉक, रिकॉर्ड डेट अगले कुछ दिन में

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Bonus share: कालिंद लिमिटेड (Kalind Ltd) ने बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया है
  • कंपनी ने जो रिकॉर्ड डेट तय किया है वो इसी हफ्ते है
kalind ltd announced bonus share and stock split check details
bonus share news: कालिंद लिमिटेड ने बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया है।

Bonus share updates: कालिंद लिमिटेड (Kalind Ltd) ने निवेशकों के लिए बोनस शेयर देने का ऐलान किया है। कंपनी ने 2 पर 1 शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। कंपनी के शेयर इस हफ्ते एक्स-बोनस ट्रेड करेंगे। कंपनी ने इस रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। बता दें, कंपनी ने शेयरों का बंटवारा का ऐलान भी किया है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है।

10 टुकड़ों में बंट रहा है स्टॉक (Kalind Ltd Stcok Split Updates)

सेंसेक्स को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 5 हिस्सों में बांटा जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 2 रुपये प्रति शेयर हो जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के लिए कंपनी ने 24 जुलाई की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है।

बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट कब (Kalind Ltd bonus share Updates)

कालिंद लिमिटेड ने बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने 2 पर 1 शेयर बोनस के तौर पर देने का फैसला किया है। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी 24 जुलाई की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है।

शेयरों का प्रदर्शन कैसा है? (Kalind Ltd Share Performance)

शुक्रवार को स्टॉक बीएसई में 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ 82.23 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। बीते 3 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 18 प्रतिशत की गिरावट आई है। हालांकि, इसके बाद भी एक साल में कालिंद लिमिटेड के शेयरों का दाम 422 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी का 52 वीक हाई 106 रुपये और 52 वीक लो लेवल 15.74 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 1002.30 करोड़ रुपये का है।

दो साल में यह स्टॉक 5345 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। तीन साल में शेयरों का दाम 8838 प्रतिशत बढ़ा। वहीं, 5 साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 9689 प्रतिशत का फायदा हुआ है। बता दें, 10 साल में स्टॉक का दाम 48270 प्रतिशत चढ़ा है।

कंपनी ने 2025 में निवेशकों को डिविडेंड दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 1 रुपये का डिविडेंड दिया था। बता दें, पहली और आखिरी बार कंपनी के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।