आज 15% उछला यह शेयर, दो साल के बाद एक दिन में इतनी बड़ी उछाल, किस बाद से गदगद निवेशक

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Just Dial Share Price: जस्ट डायल के शेयरों में आज 15 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है
  • कंपनी के तिमाही नतीजों और नए सीईओ की नियुक्ति के बाद स्टॉक में तेजी दर्ज की गई है
जस्ट डायल के शेयरों का दाम आज 15 प्रतिशत चढ़ गया है।

Just Dial Share Price: जस्ट डायल लिमिटेड के शेयरों में आज सोमवार को मार्केट में गिरावट के उलट करीब 15 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। 2 साल में पहली बार कंपनी के शेयरों में किसी एक दिन इस तरह की तेजी दर्ज की गई है। बीएसई में कंपनी के शेयर 592 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 15 प्रतिशत की तेजी के साथ 651.50 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। बता दें, कंपनी के शेयरों में उछाल के पीछे की वजह तिमाही नतीजे हैं। कंपनी ने शुक्रवार को तिमाही नतीजों का ऐलान किया था।

आज से पहले कंपनी के शेयरों की कीमतों में एक दिन में इतनी तेजी दो साल पहले 18 जुलाई 2024 को देखने को मिली थी। तब कंपनी के शेयरों में एक दिन में 20 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई थी।

Just Dial के नेट प्रॉफिट में उछाल (Just Dial Q1 Result)

कंपनी ने दी जानकारी में कहा है कि सालाना आधार पर उनका नेट प्रॉफिट 4.12 प्रतिशत बढ़ा है। अप्रैल से जून 2026 के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 166.22 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 159.65 करोड़ रुपये रहा था। पहली तिमाही के दौरान Just Dial का ऑपरेशनल रेवन्यू 327.47 करोड़ रुपये रहा है। साल भर पहले इसी क्वार्टर में कंपनी का रेवन्यू 297.86 करोड़ रुपये रहा था। यानी रेवन्यू के मोर्च पर 9.94 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

पहले क्वार्टर के दौरान कंपनी का EBITDA 87.40 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले यह 86.44 करोड़ रुपये रहा था EBITDA मार्जिन 29.02 प्रतिशत से घटकर 26.69 प्रतिशत रहा है।

कंपनी सीईओ को बदला (Just Dial news)

जस्ट डायल ने दिनकर आयिलावरपु को नया सीईओ नियुक्त किया है। वो कंपनी का चार्ज 1 अगस्त 2026 को संभालेंगे। जस्ट डायल के मौजूदा मैनेजिंग डायरेक्टर वीएसएस मणि को बतौर मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ का कार्यकाल 31 जुलाई को समाप्त हो रहा है। बता दें, कंपनी ने सीएफओ के लिए दिनेश तनुजा के नाम का अप्रूवल दिया है।

कंपनी के शेयरों का ओवर आल प्रदर्शन कैसा

पिछले एक महीने में जस्ट डायल के शेयरों की कीमतों में 20 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 3 महीने में यह स्टॉक निवेशकों क 13.54 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, हालिया तेजी के बाद जस्ट डायल के शेयरों का दाम 1 साल में 31 प्रतिशत लुढ़क चुका है। पिछले 5 सालों में यह स्टॉक 39 प्रतिशत नीचे आया है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।