Jio IPO से मेटा और Google को तगड़ा मुनाफा, फिर भी नहीं बेच रहे शेयर; GMP पहुंचा 200 रुपये के पार

लाइव हिन्दुस्तान
share

मुख्य बातें

  • Jio IPO Details: जियो के आईपीओ की वजह से मेटा और गूगल को अपने इनवेस्टमेंट पर मोटा प्रॉफिट मिलने जा रहा है
  • आईपीओ के अपर प्राइस बैंड 1119 रुपये के हिसाब से यह दोनों कंपनियां 129% का प्रॉफिट बना रहा रही हैं
  • जियो आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है

Jio IPO News check details here
Jio IPO ने प्राइस बैंड का ऐलान कर दिया है। कंपनी का आईपीओ 21 अक्टूबर को रिटेल निवेशकों के लिए खुल रहा है।

Jio IPO Details: जियो का आईपीओ आने वाले कुछ दिनों में ओपन हो जाएगा। जियो का आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है। यानी मौजूदा निवेशक एक भी शेयरों की बिक्री नहीं करेंगे। यह तब हो रहा है जब गूगल और मेटा मिलाकर 2020 के अपने इनवेस्टमेंट के हिसाब से लगभग 1 लाख करोड़ रुपये के पेपर प्रॉफिट पर हैं। दोनों निवेशक एक भी शेयर नहीं बेच रहे हैं।

2020 में दोनों कंपनियों ने किया था निवेश

मोटा और गूगल ने 2020 में जियो प्लेटफॉर्म में निवेश किया था। दोनों कंपनियों को 488.34 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से स्टॉक अलॉट किए गए थे। जियो के अपर प्राइस बैंड 1119 रुपये के हिसाब से इन कंपनियों को 129 प्रतिश का रिटर्न मिल रहा है। यानी हर एक शेयर पर 630.66 रुपये का फायदा हुआ है।

आईपीओ से पहले प्री-इश्यू होल्डिंग के हिसाब से मेटा के पास जियो के 89.23 करोड़ शेयर हैं। मेटा का इनवेस्टमेंट 43573 करोड़ रुपये है। 1119 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से इस होल्डिंग की कुल कीमत 99846 करोड़ रुपये है। यानी प्रॉफिट लगभग 56272 रुपये है।

वहीं, गूगल के पास इस समय 69.09 करोड़ शेयर हैं। इस इनवेस्टमेंट कास्ट 33737 करोड़ रुपये है। आईपीओ के प्राइस के हिसाब से इनकी कीमत 77307 करोड़ रुपये है। यानी कुल 43569 करोड़ रुपये का पेपर प्रॉफिट दिखा रहा है।

दोनों कंपनियां का हिस्सेदारी नहीं बेचने का साफ मतलब है कि उन्हें उम्मीद है कि उनका इनवेस्टमेंट अभी और अच्छा रिटर्न दे सकता है। आईपीओ का मौजूदा स्ट्रक्चर दर्शाता है कि मौजूदा निवेशकों को कंपनी की ग्रोथ स्टोरी पर बहुत भरोसा है।

जियो में किसकी कितनी हिस्सेदारी (Jio Holdings details)

रिलायंस इंडस्ट्रीज की जियो में कुल हिस्सेदारी 66.43 प्रतिशत की है। मेटा के पास 9.98 प्रतिशत हिस्सा है। गूगल के पास 7.73 प्रतिशत हिस्सा है। मेटा के Jaadhu Holdings के पास करीब 10 प्रतिश हिस्सा है। दोनों कंपनियों के पास मिलाकर कंपनी का 17.71 प्रतिशत हिस्सा है।

जियो आईपीओ का प्राइस बैंड (Jio IPO Price band)

रिलायंस ग्रुप की कंपनी जियो आईपीओ 21 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक रिटेल निवेशकों के लिए खुल रहा है। आईपीओ का प्राइस बैंड कंपनी ने 1065 रुपये से 1119 रुपये प्रति शेयर तय किया है। जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ का लॉट साइज 12 शेयरों का बनाया गया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम से 13428 रुपये का दांव लगाना होगा।

200 रुपये के पार आईपीओ का जीएमपी (Jio IPO GMP Today)

इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार जियो के आईपीओ का जीएमपी 221 रुपये प्रति शेयर इस समय चल रहा है। जोकि करीब 20 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दिखा रहा है।

(डिस्क्लेमर: ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों का प्रीमियम लगातार बदलता रहता है, इसलिए किसी भी आईपीओ पर दांव लगाने से पहले कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन और उसके कारोबार की पूरी जानकारी जरूर कर लें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़शेयर मार्केट समाचारJio IPO से मेटा और Google को तगड़ा मुनाफा, फिर भी नहीं बेच रहे शेयर