Jio IPO: जियो आईपीओ 21 अक्टूबर को हो सकता है ओपन, 37700 करोड़ रुपये साइज! GMP पहुंचा 150 रुपये के पार
मुख्य बातें
- Jio IPO: जियो का आईपीओ 21 अक्टूबर को ओपन हो सकता है
- रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 1150-1220 रुपये हो सकता है
- मौजूदा जीएमपी 150 रुपये से अधिक है

Jio IPO Dates: मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली टेलीकॉम कंपनी जियो का आईपीओ 21 अक्टूबर को लॉन्च हो सकता है। इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के आईपीओ का साइज 37700 करोड़ रुपये या फिर 4 बिलियन डॉलर हो सकता है। अगर ऐसा हुआ तो यह अबतक के इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार एंकर निवेशकों के लिए 19 अक्टूबर को दांव लगाने का मौका मिल सकता है। बता दें, अगर 21 अक्टूबर जियो का आईपीओ ओपन हुआ तो यह 23 अक्टूबर को बंद होगा। 26 अक्टूबर को शेयरों का अलॉमेंट होगा। 28 अक्टूबर को लिस्टिंग संभव है। कंपनी की तरफ से तारीखों और साइज को लेकर कोई भी आधिकारिक ऐलान अबतक नहीं किया गया है।
मामले की जानकारी रखने वाले व्यक्तियों के अनुसार कंपनी 12 अक्टूबर के बाद RHP फाइल कर सकती है। Jio IPO का प्राइस बैंड 1150 रुपये से 1220 रुपये तक हो सकता है। बता दें, जियो ने आईपीओ के लिए जून में सेबी के पास आवदेन किया था। मार्केट रेगुलेटर की तरफ से 28 अगस्त को आईपीओ लाने की मंजूरी दी गई थी।
ग्रे मार्केट में हर दिन स्थिति हो रही है मजबूत (Jio IPO GMP)
जियो के आईपीओ पर दांव लगाने की सोच रहे निवेशकों को ग्रे मार्केट से हर दिन अच्छी खबर मिल रही है। इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ आज 156 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इससे पहले परसों जीएमपी 148 रुपये प्रति शेयर था। यानी तब से अबतक स्थिति में काफी सुधार हुआ है।
लाइव मिंट की खबर के अनुसार कंपनी ने हाल ही में यूके, यूएस जैसे देशों में रोड शो भी पूर कर लिया है। इन रोड शो की अगुवाई आकाश और ईशा अंबानी ने की थी।
रिलायंस के शेयरों पर रखें नजर
जैसे-जैसे जियो के आईपीओ को लेकर अपडेट सामने आ रहा है, वैस-वैसे रिलायंस के शेयरों में हलचल बढ़ सकती है। कल सोमवार को कंपनी के शेयर बीएसई में 1.72 प्रतिशत की तेजी के साथ 1186.10 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे।
देश का होगा सबसे बड़ा आईपीओ
जियो अबतक के भारतीय शेयर बाजार के इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ हो सकता है। अगर कंपनी के आईपीओ का साइज 37700 करोड़ रुपये के आस-पास भी रहा तब भी यह हुंडई के साइज 27850 करोड़ रुपये से काफी बड़ा होगा। हुंडई का आईपीओ 2024 में आया था। सबसे बड़ा आईपीओ लाने की लिस्ट में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई दूसरे नंबर पर है। पिछले महीने इस कंपनी का आईपीओ आया था। तब साइज 22562 करोड़ रुपये था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

