GMP पहुंचा 216 रुपये, 23 जुलाई से IPO पर मिलेगा दांव लगाने का मौका, चेक करें कीमत
मुख्य बातें
- Indo-MIM IPO: कंपनी ने आज सोमवार को प्राइस बैंड का ऐलान कर दिया है
- आज जीएमपी 216 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया है

Indo-MIM IPO: ग्रे मार्केट में इस समय जिस एक कंपनी का दबदबा है वो Indo-MIM है। कंपनी का आईपीओ 23 जुलाई से 27 जुलाई तक रिटेल निवेशकों के लिए खुला रहेगा। आईपीओ का साइज 3811.21 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के जरिए कंपनी 1.03 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं, ऑफर फार सेल के जरिए कंपनी 6.83 करोड़ शेयर जारी करेगी।
क्या है प्राइस बैंड (Indo-MIM IPO Price band)
कंपनी ने आईपीओ के लिए 461 रुपये से 485 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। आईपीओ का लॉट साइज 30 शेयरों का है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14550 रुपये का दांव लगाना पड़ेगा। बता दें, यह एक मेनबोर्ड सेगमेंट का आईपीओ है। इसलिए इसकी लिस्टिंग बीएसई और एनएसई दोनों जगह होगी।
ग्रे मार्केट में दहाड़ रहा है IPO (Indo-MIM IPO GMP Today)
इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार Indo-MIM IPO का जीएमपी आज 216 रुपये प्रति शेयर है। जोकि 44.54 प्रतिशत के प्रीमियम पर लिस्टिंग दिखा रहा है। आईपीओ का सबसे कम जीएमपी 168 रुपये रहा है। इसके बाद से लगातार ग्रे मार्केट में कंपनी की स्थिति मजबूत हुई है।
Indo-MIM IPO क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए अधिकतम 50 प्रतिशत रिजर्व रहेगा। वहीं, नॉन इंस्टीट्यूशन इनवेस्टर्स के लिए 15 प्रतिशत रिजर्व रहेगा। रिटेल निवेशकों को कम से कम 35 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित रहेगा।
कौन-कौन बेच रहा आईपीओ में हिस्सा
Green Meadows Investments की तरफ से 6.05 करोड़ शेयर बेचे जा रहे हैं। Anuradha Koduri और आईआईटी मद्रास की तरफ क्रमशः 6.05 करोड़ शेयर और 23.07 लाख शेयरों की बिक्री होगी।
फ्रेश इश्यू से जुटाए पैसों का क्या करेगी कंपनी
400 करोड़ रुपये का प्रयोग मौजूदा सभी कर्ज को चुकाने के लिए किया जाएगा। और बाकि बचे पैसों का उपयोग कंपनी के जनरल कॉरपोरेट कार्यों के लिए होगा। बता दें, मई 2026 तक कंपनी के पास कुल 1212.30 करोड़ रुपये की उधारी थी। एचडीएफसी बैंक, एक्सिस कैपिटल, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, एसबीआई कैपिटल मार्केट्स को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है।
कंपनी की वित्तीय स्थिति की बात करें तो वित्त वर्ष 2026 में कुल 533.50 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था। वहीं, ऑपरेशनल रेवन्यू 26 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 4193 करोड़ रुपये रहा था।
ऑपरेशनल रेवन्यू पिछले वित्त वर्ष में 4193 करोड़ रुपये रहा था। इसमें सालाना आधार पर 26 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


