Stock Market Crash: 20% गिरेगा भारत का शेयर बाजार? दुनिया के इस दिग्गज निवेशक ने की डरावनी भविष्यवाणी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Stock Market Crash: दिग्गज निवेशक मार्क फेबर ने बड़ी भविष्यवाणी की है
  • उनका कहना है कि घरेलू शेयर बाजार में 20% की गिरावट देखने को मिलेगी
indian stock market will crash says Mark Faber

Stock Market Crash: भारतीय शेयर में 20 प्रतिशत की गिरावट आने वाले समय में देखने को मिलेगी। ऐसा कहना है जाने-माने दिग्गज निवेशक और लेखक मार्क फेबर (Marc Faber) का। बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार मार्क फेबर का कहना है कि भारत में गिरावट वाले सेंटीमेंट की एंट्री हो चुकी है। वो कहते हैं कि कंपनियों की कमाई आपको निराश कर सकती है। इंडियन मार्केट इस समय काफी महंगा है। ऐसे में खरीदने की शुरुआत करना ठीक नहीं होगा।

पिछले हफ्ते आई थी Barclays की रिपोर्ट

फेबर की स्टॉक मार्केट पर यह राय ऐसे वक्त पर सामने आई है जब Barclays ने पिछले हफ्ते अपनी रिपोर्ट में भारतीय शेयर बाजार को निवेशकों के द्वारा सबसे कम पसंद किया जाने वाला मार्केट बताया था। इन रिपोर्ट्स के बीच यह भी ध्यान रखना होगा कि भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे तेज बढ़ती इकनॉमी में से एक है।

मार्क फेबर का कहना है कि मौजूदा स्थिति में स्टॉक मार्केट ग्लोबल लिक्विडिटी पर निर्भर करते हैं। लिक्विडिटी बढ़ तो रही है। लेकिन यह अपनी रफ्तार की तुलना में कम गति से आगे बढ़ रही है। वो कहते हैं, 'इनवेस्टमेंट बबल या फिर गिरावट के दौर को आमतौर पर कमाई के मौके के तौर पर देखा जाता है। लेकिन आजकल बहुत सस्ता स्टॉक मिलना काफी मुश्किल है।'

भारतीय अर्थव्यवस्था से जुड़े आंकड़े क्या कहते हैं?

आकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि निफ्टी फॉरवर्ड अर्निग्स के 19-19.5 गुना अधिक वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रहा है। इस वैल्यूएशन पर कोविड के बाद से निफ्टी को नहीं देखा गया था। बता दें, घरेलू अर्थव्यवस्था पिछले वित्त वर्ष के दौरान 7.7 प्रतिशत की रफ्तार से ग्रोथ हासिल की थी। वहीं, मार्च तिमाही के दौरान इंडियन इकनॉमी की ग्रोथ रेट 7.8 प्रतिशत थी। जोकि सरकार और रिजर्व बैंक की उम्मीद से अधिक था।

FII का हुआ मोहंभग

दिसंबर 2024 से एफआईआई की तरफ से 49 बिलियन डॉलर की निकासी हुई है। घरेलू शेयर बाजारों से एफआईआई की निकासी थम नहीं रही है। इस साल शुरुआती 5 महीने में एफआईआई ने जितनी बिक्री की है उतने का शेयर पूरे 2025 में बेचा गया था। यानी बिकवाली की रफ्तार काफी बढ़ गई है। नुवामा ने भी अपनी रिपोर्ट में भारतीय शेयर बाजार को महंगा बताया है। रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा मार्केट कैप देश की जीडीपी का 130 गुना है। जबकि 10 साल का औसतन यह 100 गुना है।

(यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स की राय निजी है। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़शेयर मार्केट समाचार20% गिरेगा शेयर बाजार? दुनिया के इस दिग्गज निवेशक ने की डरावनी भविष्यवाणी