Bonus Share: 1 पर 1 शेयर बोनस दे रही है कंपनी, 10% उछला स्टॉक

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Ideal Technoplast Industries के शेयरों में आज 10 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है
  • कंपनी ने अपने निवेशकों के लिए एक पर एक शेयर बोनस के तौर पर देने का फैसला किया है
Ideal Technoplast Industries will give one bonus share
Ideal Technoplast Industries ने निवेशकों को बोनस शेयर देने का फैसला किया है।

Bonus share updates: आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट देखने को मिली है। इसके बाद भी Ideal Technoplast Industries के शेयरों की कीमतों में अपर सर्किट लगा है। इस उछाल के पीछे की वजह बोनस शेयर है। कंपनी पहली बार निवेशकों को फ्री का शेयर देने का फैसला किया है।

कंपनी के शेयरों में लगा अपर सर्किट

स्टॉक एक्सचेंज में आज शुक्रवार को शेयर 204 रुपये के स्तर पर खुले थे। गुरुवार की क्लोजिंग की तुलना में यह 10 प्रतिशत अधिक था। बता दें, Ideal Technoplast Industries के शेयरों का एनएसई में यह अपर सर्किट था। हालांकि, इसके बाद शेयरों में थोड़ी सी नरमी देखने को मिली। जिसकी वजह से स्टॉक 200 रुपये के नीचे आ गया।

1 पर 1 शेयर फ्री (Ideal Technoplast Industries bonus share)

कंपनी ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में कहा है कि निवेशकों को एक शेयर पर एक शेयर फ्री दिया जाएगा। इस बोनस इश्यू के लिए अबतक कंपनी ने कोई रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया है। बता दें, एनएसई के डाटा के अनुसार कंपनी ने अबतक डिविडेंड का भी ऐलान नहीं किया है।

शेयरों का प्रदर्शन कैसा है?

Ideal Technoplast Industries के शेयरों की कीमतों में पिछले एक महीने के दौरान 6.67 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। 2026 में स्टॉक 0.83 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। हालिया उछाल के बाद भी एक साल में बोनस शेयर देने जा रही कंपनी के शेयरों का दाम 13 प्रतिशत गिरा है। कंपनी के शेयरों का 52 वीक हाई स्तर 259.80 रुपये है। इस स्तर पर कंपनी के शेयर 27 फरवरी को पहुंच गए थे। स्टॉक का 52 वीक लो लेवल 150.50 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैप 90.75 करोड़ रुपये का है।

कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 73.52 प्रतिशत की है। वहीं, पब्लिक की हिस्सेदारी 26.48 प्रतिशत मार्च 2026 तक थी।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़शेयर मार्केट समाचार1 पर 1 शेयर बोनस दे रही है कंपनी, 10% उछला स्टॉक