Hyundai Motor के शेयरों में 10% की तेजी, एक्सपर्ट्स बुलिश, चेक करें टारगेट प्राइस और डिविडेंड

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Hyundai Motor India Ltd Share Price: हुंडई मोटर लिमिटेड के शेयरों में आज 10 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है
  • कंपनी के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट्स बुलिश हैं
Hyundai Motor India share jumps check dividend record date
Hyundai Motor के शेयरों को आज खरीदने की होड़ सी मची हुई है।

Hyundai Motor India Ltd Share Price: ऑटो कंपनी हुंडई मोटर लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में आज 10 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। निफ्टी 100 में यह स्टॉक आज सबसे अधिक बढ़त बनाने में सफल रहा है। एक्सपर्ट्स भी ऑटो सेक्टर की कंपनी के प्रदर्शन को लेकर बुलिश हैं। बता दें, कंपनी की पहली तिमाही की कमाई और मैनेजमेंट की लेटेस्ट कमेंट्री का असर शेयरों पर साफ देखने को मिल रहा है।

बीएसई में आज शुक्रवार हुंडई मोटर्स के शेयर 2090 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 10 प्रतिशत की तेजी के साथ 2208.90 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया।

एक्सपर्ट्स बुलिश (Hyundai Motor India Ltd Target price)

नोमुरा ने हुंडई मोटर इंडिया के शेयरों के लिए 2498 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। जोकि गुरुवार की क्लोजिंग की तुलना में 24 प्रतिशत अधिक है। इस ब्रोकरेज हाउस ने BUY रेटिंग दी है।

सीएलएसए ने 2300 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। ब्रोकरेज हाउस की तरफ से आउटपरफॉर्म की रेटिंग दी गई है। मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार मोतीलाल ओसवान ने भी BUY रेटिंग हुंडई मोटर को दिया है। इस ब्रोकरेज कंपनी ने शेयरों को 2334 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है।

कंपनी के नेट प्रॉफिट में गिरावट (Hyundai Motor India Ltd Q1 results)

हुंडई मोटर इंडिया ने गुरुवार को तिमाही नतीजों का ऐलान किया था। कंपनी की तरफ से दी जानकारी में कहा गया है कि नेट प्रॉफिट सालाना आधार प 35 प्रतिशत गिरा है। कंपनी ने बताया है कि अप्रैल से जून के दौरान 888.60 करोड़ रुपेय का नेट प्रॉफिट हुआ था। कंपनी का ऑपरेशनल रेवन्यू 0.5 प्रतिशत की गिरावट के बाद 16334.60 करोड़ रुपये रहा है।

ऑटो कंपनी का EBITDA मार्जिन 31 प्रतिशत की गिरावट के बाद 1511.70 करोड़ रुपये रहा है।

एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने वाली है कंपनी (Hyundai Motor India Dividend record date)

कंपनी ने निवेशकों को डिविडेंड देने का फैसला किया है। हुंडई मोटर इंडिया ने शेयर बाजारों को बताया है कि एक शेयर पर 21 रुपये का डिविडेंड दिया है। इस डिविडेंड के लिए 5 अगस्त की तारीख रिकॉर्ड डेट तय किया है।

शेयर बाजार में कैसा है प्रदर्शन

पिछले तीन महीने के दौरान हुंडई मोटर इंडिया के शेयरों की कीमतों में 20.47 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। एक साल में स्टॉक का दाम 1.96 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 2889.65 रुपये और 52 वीक लो लेवल 1658.45 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 1.78 लाख करोड़ रुपये का है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़शेयर मार्केट समाचारHyundai Motor के शेयरों में 10% की तेजी, एक्सपर्ट्स बुलिश