HDFC bank का शेयर Q1 रिजल्ट के बाद 5% लुढ़का, बेच दें या खरीदना रहेगा सही? जानें एक्सपर्ट्स की राय
मुख्य बातें
- HDFC bank Share Price: प्राइवेट बैंक के शेयरों का दाम तिमाही नतीजों के सामने आने के बाद 5 प्रतिशत लुढ़क गया है
- बैंक ने बीते हफ्ते क्वार्टर रिजल्ट का ऐलान किया था

HDFC bank Share Price: एचडीएफसी बैंक के शेयरों में आज सोमवार को भारी गिरावट देखने को मिली है। तिमाही नतीजों के सामने आने के बाद यह बैंकिंग स्टॉक, शेयर बाजार में संघर्ष कर रहा है। बैंक का शेयर 5 प्रतिशत तक लुढ़क गया है। एक्सपर्ट्स की तरफ से भी एचडीएफसी बैंक के शेयरों को लेकर अलग-अलग राय सामने आ रही है।
बीएसई में आज एचडीएफसी बैंक का शेयर 780.85 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयर 5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 777.50 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल पर आ गया है। बता दें, प्राइवेट बैंक के शेयरों का बीएसई में 52 वीक लो लेवल 726.75 रुपये प्रति शेयर है। मार्केट कैप आज घटकर 1207464.08 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया है।
एचडीएफसी बैंक को लेकर क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट्स
सीएनबीसी टीवी18 की रिपोर्ट के अनुसार ब्रोकरेज हाउस Investec ने बैंक के शेयरों की रेटिंग को घटा दिया है। Buy से रेटिंग को घटाकर Hold कर दिया है। वहीं, टारगेट प्राइस को 920 रुपये से कम करके 915 रुपये प्रति शेयर कर दिया गया है। बता दें, इस ब्रोकरेज हाउस ने तिमाही नतीजों को कमजोर बताया है।
दूसरी तरफ ब्रोकरेज जेएम फाइनेंशियल ने Add रेटिंग को बरकरार रखा है। इस ब्रोकरेज हाउस टारगेट प्राइस को संशोधित करते हुए 900 रुपये कर दिया है।
Bernstein की तरफ से आउटपरफॉर्म की रेटिंग को बरकरार रखा गया है। यहां 1150 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया गया है। बता दें, बैंक के शेयरों की कीमतों में बीते एक साल में 19 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, 5 साल में यह बैंकिंग स्टॉक महज 8.63 प्रतिशत का रिटर्न दे पाया है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स 48 प्रतिशत के रिटर्न की तुलना में काफी कम है।
एचडीएफसी बैंक की पहली तिमाही के नतीजे (HDFC Bank Q1 highlights)
एचडीएफसी बैंक का नेट प्रॉफिट चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में पांच प्रतिशत बढ़कर 19,059.72 करोड़ रुपये रहा। बैंक का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष 2025-26 की इसी तिमाही में 18,155.21 करोड़ रुपये रहा था।
एचडीएफसी बैंक ने शनिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि हालांकि पहली तिमाही में बैंक की कुल आय घटकर 92,184 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2025-26 की जून तिमाही में 99,200 करोड़ रुपये थी।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


