HDFC Bank Results: पहली तिमाही में बैंक को हुआ 19059 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट, NPA की क्या स्थिति? फोकस में शेयर
मुख्य बातें
- HDFC Bank Q1 Results: प्राइवेट बैंक ने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है
- अप्रैल से जून तक बैंक का शुद्ध लाभ 19059 करोड़ रुपये रहा है

HDFC Bank Q1 Results: प्राइवेट सेक्टर के दिग्गज बैंक एचडीएफसी ने पहली तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। बैंक ने आज शनिवार को क्वार्टर रिजल्ट का ऐलान किया है। बैंक की तरफ से साझा की गई जानकारी के अनुसार अप्रैल से जून 2026 के दौरान कुल 19059 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ है। सालाना आधार पर नेट प्रॉफिट 5 प्रतिशत बढ़ा है। एक साल पहले इसी क्वार्टर में बैंक को 18155 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था। बता दें, एक्सपर्ट्स का अनुमान था कि पहली तिमाही में प्राइवेट बैंक को 19226 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट होगा। यानी यह अनुमान से कम है।
एचडीएफसी बैंक का नेट इंटरेस्ट इनकम 6.7 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी के साथ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 33534 करोड़ रुपये रहा है। बीते वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बैंक का एनआईआई 31348 करोड़ रुपये रहा था। बता दें, एनआईआई उस अंतर का दर्शाता है जो कमाए गए ब्याज और भुगतान किए गए ब्याज में होता है।
सालाना आधार पर बैंक के प्रोविजन में 79 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, मार्च तिमाही की तुलना में यह 17 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, पहले क्वार्टर के दौरान बैंक को प्रोविजन 3060 करोड़ रुपये रहा है।
एनपीए की क्या स्थिति (HDFC Bank NPA)
एचडीएफसी बैंक का ग्रॉस एनपीए सालाना आधार पर 3 प्रतिशत की गिरावट के बाद 35486 करोड़ रुपये रहा है। वहीं, नेट एनपीए मामूली बढ़ोतरी के बाद 12357 करोड़ रुपये रहा था। ग्रॉस एनपीए रेशियो 1.17 प्रतिशत रहा है। वहीं, नेट एनपीए रेशियो 0.41 प्रतिशत रहा।
अब सोमवार को फोकस में रहेंगे बैंक के शेयर (HDFC bank share price)
तिमाही नतीजों के बाद अगले हफ्ते यानी सोमवार को एचडीएफसी बैंक के शेयर फोकस में रहेंगे। शुक्रवार को एचडीएफसी बैंक के शेयर 1.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 819.65 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। पिछले एक महीने के दौरान इस प्राइवेट बैंक के शेयरों का दाम 41.8 प्रतिशत बढ़ा है। हालांकि, इसके बाद भी एक साल में यह बैंकिंग स्टॉक 17 प्रतिशत गिरा है। बता दें, 5 साल में इस स्टॉक की कीमतों में 7.73 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 47 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।
2025 में एचडीएफसी बैंक ने बोनस शेयर दिया था। बैंक ने एक शेयर पर एक शेयर बोनस दिया था। पिछले महीने ही बैंक के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड किया था। कंपनी ने एक शेयर पर 13 रुपये का डिविडेंड दिया था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


