HDFC bank ने जिमी टाटा को दी बड़ी जिम्मेदारी, MD और CEO पर RBI को भेजा नाम

भाषा
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • HDFC bank latest News: एचडीएफसी बैंक एमडी और सीईओ की पोस्ट के लिए दो नाम उम्मीदवारों का नाम आरबीआई को भेजा है
  • जिमी टाटा को कंपनी ने चीफ लेंडिग ऑफिसर नियुक्त किया है

HDFC Bank
HDFC bank ने जिमी टाटा को दी बड़ी जिम्मेदारी

HDFC bank latest News: एचडीएफसी बैंक ने शनिवार को प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पद के संभावित उत्तराधिकारियों के रूप में दो उम्मीदवारों के नाम भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को भेजे। प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि आरबीआई को दोनों नाम वरीयता के क्रम में भेजे गए हैं और उनके प्रस्तावित पारिश्रमिक का भी उल्लेख किया गया है। एमडी और सीईओ का कार्यकाल तीन साल का होगा।

जिमी टाटा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

इसके साथ ही, बैंक ने निदेशक मंडल में भी बदलाव करते हुए पूर्णकालिक निदेशकों की संख्या तीन से बढ़ाकर चार कर दी और चीफ लेंडिग ऑफिसर जिमी टाटा को पूर्णकालिक निदेशक नियुक्त किया। उनके पास 35 साल का अनुभव है। वो 2013 में बैंक से जुड़े थे।

एचडीएफसी बैंक के मौजूदा एमडी एवं सीईओ शशिधर जगदीशन ने 29 अगस्त को पद पर दोबारा नियुक्ति की दौड़ से अलग रहने का फैसला किया था। उनका मौजूदा कार्यकाल 26 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है। बैंक के निदेशक मंडल ने शनिवार को अपनी शासन, नामांकन एवं पारिश्रमिक समिति की सिफारिशों के आधार पर दोनों नामों को मंजूरी दी।

आरबीआई आम तौर पर किसी बैंक के एमडी और सीईओ की नियुक्ति के लिए भेजे गए नामों का मूल्यांकन 'उपयुक्त एवं उचित' मानदंडों के आधार पर करने के बाद मंजूरी देता है। एचडीएफसी बैंक को प्रणालीगत रूप से महत्वपूर्ण बैंक के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

पूर्णकालिक सदस्यों की संख्या 3 से 4 हुई

एचडीएफसी बैंक ने अपने निदेशक मंडल में पूर्णकालिक निदेशकों की संख्या तीन से बढ़ाकर चार करने का भी फैसला किया है। बैंक के मुख्य ऋण अधिकारी जिमी टाटा को तीन साल के लिए पूर्णकालिक निदेशक और कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है। टाटा वर्ष 1994 में बैंक से जुड़े थे। पूर्णकालिक निदेशकों में फिलहाल उप प्रबंध निदेशक कैजाद भरूचा, वी. श्रीनिवास रंगन और टाटा शामिल हैं।

इसके साथ ही, बैंक ने रंगन को मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने के बाद 23 नवंबर से एक साल के लिए फिर से नियुक्त करने का भी फैसला किया है। एचडीएफसी बैंक ने कहा कि चौथे पूर्णकालिक निदेशक के पद को नए एमडी और सीईओ के कार्यभार संभालने के बाद उनके साथ विचार-विमर्श कर भरा जाएगा। बैंक ने कहा कि इसका उद्देश्य उत्तराधिकार योजना के लिए नेतृत्व की व्यापक सीरीज तैयार करना है।

HDFC bank के शेयरों का प्रदर्शन कैसा?

शुक्रवार को एचडीएफसी बैंक के शेयरों की कीमतों में 2 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। स्टॉक का दाम 708 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। बीते एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 26 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़शेयर मार्केट समाचारHDFC bank ने जिमी टाटा को दी बड़ी जिम्मेदारी, MD और CEO पर RBI को भेजा नाम