Dividend Stocks: 1 शेयर पर 140 रुपये का डिविडेंड दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Hawkins Cookers Ltd ने एक शेयर पर 140 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है
  • कंपनी के शेयर इसी हफ्ते एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे
Hawkins Cookers Ltd Dividend Stocks
Hawkins Cookers Ltd ने एक शेयर पर 140 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है।

Dividend Stocks: Hawkins Cookers Ltd के शेयरों में आज सोमवार को 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी की तरफ से योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 140 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। इसके लिए जो रिकॉर्ड डेट तय किया गया है वह इसी हफ्ते है।

किस दिन है रिकॉर्ड डेट

कंपनी ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में बताया है कि एक शेयर पर 140 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। इस डिविडेंड के लिए Hawkins Cookers Ltd ने 22 जुलाई 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी जिन निवेशकों का नाम उस दिन रिकॉर्ड बुक में रहेगा उन्हें ही डिविडेंड का फायदा होगा।

बीते साल कंपनी ने एक शेयर पर 130 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2024 में कंपनी ने एक शेयर पर 120 रुपये का डिविडेंड बांटा था। 2023 में कंपनी की तरफ से हर एक शेयर पर 100 रुपये का डिविडेंड दिया गया था।

कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन कैसा रहा है? (Hawkins Cookers Ltd Share price)

आज बीएसई में 2 प्रतिशत की तेजी के बाद स्टॉक 9262.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। पिछले एक महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 19 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। 6 महीने में स्टॉक 21 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। हालांकि, बीते एक साल में कंपनी के शेयरों का दाम 3.95 प्रतिशत गिरा है।

दो साल में स्टॉक का दाम 8.23 प्रतिशत गिरा है। तीन साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 38 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। 5 साल में शेयरों का भाव 58 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, 10 साल में शेयरों की कीमतों में 255 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स 178 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

इस कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 56.03 प्रतिशत है। पब्लिक की हिस्सेदारी 43.97 प्रतिशत है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।