6 महीने में 200% का रिटर्न, अब 10 टुकड़ों में बंटने जा रहा स्टॉक, रिकॉर्ड डेट कल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Multibagger Stocks : Gujarat Inject Kerala Ltd के शेयरों का बंटवारा 10 हिस्सों में होने जा रहा है
  • कंपनी ने जो रिकॉर्ड डेट तय किया है वो कल यानी सोमवार को है
मल्टीबैगर स्टॉक ने 10 हिस्सों में शेयरों को बांटने की बात कही है।

Multibagger Stocks : गुजरात इनजेक्ट केरला लिमिटेड के शेयरों का बंटवारा होगा। कंपनी ने इसके लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। जोकि इसी हफ्ते है। इस स्टॉक का प्रदर्शन बहुत शानदार रहा है। कंपनी ने महज 6 महीने में 200 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया है।

कल है रिकॉर्ड डेट (Gujarat Inject Kerala Ltd Stock Split Record date)

Gujarat Inject Kerala Ltd ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को दस हिस्सों में बांटा जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो जाएगा। कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट के लिए 8 जुलाई 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी कल सोमवार को कंपनी के शेयर 10 टुकड़ों में बंट जाएंगे।

शेयरों का प्रदर्शन कंपनी का रहा है शानदार (Gujarat Inject Kerala Ltd Share performance)

शुक्रवार को मार्केट के बंद होने के समय पर बीएसई में यह स्टॉक करीब 5 प्रतिशत की तेजी के साथ 130.90 रुपये के स्तर पर पहुंच गया था। पिछले तीन महीने के दौरान कंपनी के शेयरों का दाम 63 प्रतिशत बढ़ा है। 6 महीने में स्टॉक का भाव 257 प्रतिशत तक बढ़ा है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 9.33 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। बता दें, बीते एक साल में Gujarat Inject Kerala Ltd ने पोजीशनल निवेशकों को 429 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। कंपनी का 52 वीक हाई 136.40 रुपये और 52 वीक लो लेवल 19.01 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैप 191.76 करोड़ रुपये का है।

दो साल में Gujarat Inject Kerala Ltd के शेयरों का दाम 722 प्रतिशत और तीन साल में यह स्टॉक 1335 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, बीएसई के डाटा के अनुसार सितंबर 2025 तक कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी शून्य थी। वहीं, पब्लिक के पास तब 100 प्रतिशत हिस्सा था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।