1 शेयर पर 17.70 रुपये का डिविडेंड दे रही है सरकारी कंपनी, रिकॉर्ड डेट नजदीक

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Gujarat Alkalies and Chemicals ने निवेशकों के लिए डिविडेंड का ऐलान किया है
  • जिसके तय रिकॉर्ड डेट में अब ज्यादा समय नहीं बचा है

Gujarat Alkalies and Chemicals dividend record date
Gujarat Alkalies and Chemicals ने डिविडेंड देने का फैसला किया है।

Dividend Stocks: पीएसयू Gujarat Alkalies and Chemicals Limited ने निवेशकों के लिए डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी की तरफ से योग्य निवेशकों को इस बार 17.70 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। जोकि 20 सितंबर से पहले ही है।

किस दिन है रिकॉर्ड डेट (Gujarat Alkalies and Chemicals dividend record date)

Gujarat Alkalies and Chemicals Limited ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में बताया है कि एक शेयर पर योग्य निवेशकों को 17.70 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने 18 सितंबर की तारीख को रिकॉर्ड डेट घोषित किया है। यानी जिन निवेशकों को नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में इस दिन रहेगा उन्हें डिविडेंड का लाभ मिलेगा।

पिछले साल भी कंपनी के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब कंपनी ने एक शेयर पर 15.80 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2024 में कंपनी हर शेयर पर योग्य निवेशकों को 13.85 रुपये का डिविडेंड दिया था। बता दें, बीते कुछ सालों में कंपनी ने सबसे अधिक डिविडेंड 2023 में बांटा था। तब एक शेयर पर 23.55 रुपये का डिविडेंड पीएसयू ने दिया था। इस कंपनी ने अबतक एक बार भी निवेशकों को बोनस शेयर नहीं दिया है।

शेयरों का प्रदर्शन कैसा है? (Gujarat Alkalies and Chemicals Limited)

शुक्रवार को बाजार के बंद होने के समय पर स्टॉक की कीमत 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ 705.60 रुपये था। बीते एक महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 4.24 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 3 महीने में पीएसयू के शेयरों का दाम 14 प्रतिशत बढ़ा है। एक साल में इस स्टॉक की वजह से पोजीशनल निवेशकों को 16 प्रतिशत का रिटर्न मिल चुका है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स 8.30 प्रतिशत की गिरावट की तुलना में काफी अधिक है।

भले ही बीता एक साल निवेशकों के लिए अच्छा रहा है। इसके बाद भी दो साल में स्टॉक का दाम 12 प्रतिशत गिरा है। तीन साल में 4.60 प्रतिशत का नुकसान हुआ था। बता दें, 5 साल में कंपनी के शेयरों का दाम 51 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 10 साल में स्टॉक की कीमतों में 116 प्रतिशत की उछाल इस पीएसयू के शेयरों ने दर्ज किया है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 159 प्रतिशत की रिटर्न की तुलना की काफी कम है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़शेयर मार्केट समाचार1 शेयर पर 17.70 रुपये का डिविडेंड दे रही है सरकारी कंपनी, रिकॉर्ड डेट नजदीक