1 पर 2 शेयर बोनस दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट कल, शेयरों का दाम 100 रुपये के काफी नीचे

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Bonus share news: जीटीवी इंजीनियरिंग लिमिटेड के शेयर कल बुधवार को एक्स-बोनस ट्रेड करेंगे
  • कंपनी की तरफ से 1 पर 2 शेयर बोनस दिया जा रहा है

GTV Engineering share will trade ex bonus on wednesday check
जीटीवी इंजीनियरिंग की तरफ से फिर से निवेशकों को बोनस शेयर दिया जा रहा है।

GTV Engineering Share price: जीटीवी इंजीनियरिंग लिमिटेड के शेयर कल यानी 7 अक्टूबर को एक्स-बोनस ट्रेड करेंगे। कंपनी ने निवेशकों को 1 पर 2 शेयर बोनस के तौर पर देने का फैसला किया है। इस बोनस शेयर का फायदा लेने के लिए निवेशकों को आज यानी 6 अक्टूबर तक शेयर खरीद लेने होंगे। कल 7 अक्टूबर को शेयर खरीदने पर बोनस शेयर का फायदा नहीं होगा।

मिलेंगे एक पर 2 शेयर बोनस (GTV Engineering Ltd bonus share record date)

स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 2 शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। इस बोनस शेयर के लिए कंपनी ने 7 अक्टूबर यानी बुधवार को भी रिकॉर्ड डेट तय किया है।

कंपनी दूसरी बार एक्स-बोनस ट्रेड करने जा रही है। इससे पहले कंपनी के शेयर 2025 में एक्स-बोनस ट्रेड किए थे। तब जीटीवी इंजीनियरिंग ने 1 पर 2 शेयर बोनस के तौर पर दिया था। बता दें, 2025 में कंपनी के शेयरों का बंटवारा हुआ था। जिसके बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 2 रुपये प्रति शेयर हो गई थी।

कंपनी ने आखिरी बार अपने निवेशकों को 2025 में डिविडेंड दिया था। तब कंपनी ने हर एक शेयर पर 0.10 रुपये का लाभांश बांटा था।

शेयरों का प्रदर्शन कैसा है? (GTV Engineering Ltd Share performance)

बीते 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 18 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। हालांकि, इसके बाद भी एक साल में कंपनी के शेयरों का दाम करीब 7 प्रतिशत गिरा है। आज यानी मंगलवार को भी जीटीवी इंजीनियरिंग के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली है। स्टॉक 69.95 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 64.90 रुपय के इंट्रा-डे लो लेवल पर आ गया।

बीता एक साल भले ही शेयर बाजार में निवेशकों के लिए चुनौतीपूर्ण रहा हो। लेकिन लॉन्ग टर्म में स्टॉक की कीमतों में अच्छा रिटर्न पोजीशनल निवेशकों को मिला है। दो साल में स्टॉक की कीमतों में 117 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 3 साल में स्टॉक का दाम 185 प्रतिशत और 5 साल में 3574 प्रतिशत बढ़ा है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 23 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। बता दें, बीते 10 साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 3296 प्रतिशत का लाभ मिला है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़शेयर मार्केट समाचार1 पर 2 शेयर बोनस दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट कल