दिग्गज निवेशक ने बेच दिए ITC के करीब 36.51 करोड़ शेयर, पिछले 5 साल से रेंग रहा स्टॉक

लाइव हिन्दुस्तान
share

मुख्य बातें

  • ITC Share Price: अमेरिकी इनवेस्टमेंट फर्म जीक्यूजी पार्टनर्स ने आईटीसी के शेयरों को जमकर बिकवाली की है
  • इस इनवेस्टमेंट कंपनी ने ITC के लगभग 9395 करोड़ रुपये के शेयरों को बेचा है

ITC Share price check details here
आज शुक्रवार को आईटीसी के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है।

ITC Share Price: गुरुवार को एफएमसीजी सेक्टर की कंपनी आईटीसी के शेयरों में गिरावट देखने को मिली थी। कंपनी के शेयरों में इस हलचल के पीछे की वजह जीक्यूजी पार्टनर्स की तरफ से हुई बिकवाली है। प्राइम डेटा बेस की रिपोर्ट के अनुसार जीक्यूजी पार्टनर्स ने आईटीसी के शेयरों को बेचा है। रिपोर्ट के अनुसार राजीव जैन की अगुवाई वाली अमेरिकी इनवेस्टमेंट फर्म ने आईटीसी के करीब 36.51 करोड़ शेयर बेच दिए हैं। बीएसई के 8 अक्टूबर के ब्लॉक डील के डाटा के अनुसार जीक्यूजी पार्टनर ने लगभग 9395 करोड़ रुपये के शेयरों को बेचा है। जून 2026 तक जीक्यूजी पार्टनर के पास 38.99 करोड़ शेयर थे। कंपनी में कुल 3.2 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

ITC के शेयरों में आज उछाल

बीएसई में आईटीसी का शेयर आज 255.80 रुपये के स्तर पर खुला है। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 3 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ (11:56am) 262.70 रुपये के स्तर पर था। बीते 6 महीने के दौरान इस कंपनी के शेयरों की कीमतों में 13 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। एक साल में स्टॉक दाम 34 प्रतिशत गिरा है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 12 प्रतिशत की गिरावट की तुलना में काफी अधिक है।

लॉन्ग टर्म में भी ITC के शेयरों ने किया निराश

बीते 5 साल में आईटीसी के शेयरों का दाम 19 प्रतिशत बढ़ा है। जबकि इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 20 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न मिला है। वहीं, 10 साल में एफएसीजी सेक्टर की इस कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 15.94 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 157 प्रतिशत की रिटर्न की तुलना में काफी कम है।

JSW के इन दो स्टॉक पर GQG मेहरबान

जून तिमाही के दौरान जीक्यूजी पार्टनर ने दो कंपनियों पर दांव लगाया था। प्राइम डाटा की रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल से जून के दौरान जीएक्यूजी पार्टनर्स ने जेएसडब्ल्यू एनर्जी और जेएसडब्ल्यू स्टील में निवेश किया था। इस निवेशक की इन दो कंपनियों में होल्डिंग की वैल्यू क्रमशः 1941 करोड़ रुपये और 3054 करोड़ रुपये है। बता दें, राजीव जैन की कंपनी ने अबतक इस साल 24000 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली है।

जीक्यूजी ने अडानी ग्रुप की कंपनियों में भी अपनी हिस्सेदारी घटाई है। इस साल की शुरुआत से अबतक राजीव जैन ने अडानी ग्रुप की कंपनी के 13200 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़शेयर मार्केट समाचारइस निवेशक ने बेच दिए ITC के करीब 36.51 करोड़ शेयर, पिछले 5 साल से रेंग रहा स्टॉक