1100% से अधिक का रिटर्न, 1 पर 2 शेयर बोनस दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट का हुआ ऐलान
मुख्य बातें
- Goodluck India Ltd ने बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट घोषित कर दिया है
- कंपनी एक पर 2 शेयर बोनस के तौर पर देने जा रही है

Bonus Share: बोनस शेयर की चाहत रखने वाले निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। गुडलक इंडिया लिमिटेड ने पहली बार निवेशकों को बोनस स्टॉक देने का फैसला किया है। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। जोकि इस हफ्ते है। बता दें, रिकॉर्ड डेट की जानकारी कंपनी ने कल यानी सोमवार 17 अगस्त को दी थी। इस नए अपडेट के सामने आने के बाद गुडलक इंडिया लिमिटेड के शेयरों में आज मंगलवार को उछाल देखने को मिला है। कंपनी के शेयरों में करीब 3 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है।
आज मंगलवार को गुडलक इंडिया लिमिटेड के शेयरों का दाम बीएसई में 1329.55 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 2.90 प्रतिशत की तेजी के साथ 1347.30 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया।
कब है रिकॉर्ड डेट (Goodluck India Ltd bonus share)
शेयर बाजारों को दी जानकारी में गुडलक इंडिया लिमिटेड ने बताया है कि एक शेयर पर 2 शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। इस बोनस स्टॉक के लिए कंपनी ने 21 अगस्त को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी जिन निवेशकों के नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में इस दिन रहेगा उन्हें बोनस शेयर का फायदा होगा।
शेयरों का प्रदर्शन पिछले एक साल में कैसा रहा है? (Goodluck India Share price)
6 महीने में गुडलक इंडिया लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 8 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 1 साल में बोनस शेयर देने जा रही कंपनी के शेयरों भाव 35 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी का 52 वीक हाई 1672.75 रुपये और 52 वीक लो लेवल 915 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 4434 करोड़ रुपये का है।
दो साल में कंपनी के शेयरों का दाम 138 प्रतिशत और 5 साल में 379 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, 10 साल से इस कंपनी के शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 1109 प्रतिशत का फायदा हुआ है।
डिविडेंड भी देती आ रही है कंपनी
कंपनी के शेयर इसी साल फरवरी के महीने में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब कंपनी ने एक शेयर पर 3 रुपये का डिविडेंड बांटा था। उससे पहले 2025 में इस कंपनी ने हर एक शेयर पर योग्य निवेशकों को 4 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2024 में कंपनी एक से अधिक बार एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)


