Ex-Bonus डेट पर स्टॉक 20% उछला, निवेशकों को मिल रहा 1 शेयर बोनस
मुख्य बातें
- Goldiam International Ltd ने निवेशकों को 3 पर 1 शेयर बोनस के तौर पर देने का ऐलान किया था
- आज शुक्रवार को एक्स-बोनस डेट पर यह स्टॉक 20 प्रतिशत उछल गया

Bonus share news: Goldiam International Ltd के शेयर आज शुक्रवार को स्टॉक मार्केट में एक्स-बोनस ट्रेड किए थे। कंपनी ने योग्य निवेशकों को 3 शेयर पर 1 शेयर बोनस देने का फैसला किया था। आज एक्स-बोनस डेट पर कंपनी के शेयरों का दाम 20 प्रतिशत उछल गया। इस तेजी के बाद स्टॉक 378.90 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया।
मिलेंगे 3 पर 1 शेयर फ्री
शेयर बाजारों को दी जानकारी में कंपनी ने बताया था कि 3 शेयर पर 1 शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने आज यानी 10 जुलाई 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया था। यानी जिन निवेशकों का नाम आज कंपनी के रिकॉर्ड बुक में रहा होगा और उनके पास 3 शेयर होंगे उन्हें एक शेयर फ्री मिलेगा।
बता दें, आज ही योग्य निवेशकों को शेयर क्रेडिट नहीं हुए हैं। इस प्रक्रिया को पूरा होने में समय लगता है।
शेयरों का ओवआल प्रदर्शन कैसा है?
पिछले एक महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 16 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वही, तीन महीने में स्टॉक का दाम 46 प्रतिशत बढ़ा है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 0.02 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई थी। बता दें, एक साल में Goldiam International Ltd के शेयरों का दाम 47 प्रतिशत चढ़ा है। कंपनी का 52 वीक हाई 380.25 रुपये और 52 वीक लो लेवल 198.49 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैप 5704.61 करोड़ रुपये का है।
दो साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 186 प्रतिशत, तीन साल में 289 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। 5 साल में स्टॉक ने 356 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, 10 सालों से Goldiam International Ltd के शेयरों को होल्ड करने वाले इनवेस्टर्स को अबतक 3092 प्रतिशत का रिटर्न मिला है।
डिविडेंड देने के मामले में भी कंपनी अव्वल
2026 में कंपनी फरवरी के महीने में एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। कंपनी ने तब एक शेयर पर 2.75 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2025 में कंपनी ने एक शेयर पर 2 रुपये का डिविडेंड दिया था। कंपनी पिछले साल दो बार एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


