छुपा रुस्तम निकला Farm Peace IPO, मिनटों में 90% का फायदा, धमाकेदार हुई लिस्टिंग

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Farm Peace IPO Listing: फार्म पीस आईपीओ की 90 प्रतिशत के प्रीमियम पर लिस्टिंग हुई है
  • कंपनी गुजरात में किसानों के साथ मिलकर आलू के कारोबार में है

Farm Peace IPO listing check
Farm Peace IPO की धमाकेदार लिस्टिंग हुई है।

Farm Peace IPO Listing: फार्म पीस आईपीओ की धमाकेदार लिस्टिंग हुई है। कंपनी का आईपीओ बीएसई एसएमई में 90 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 112.10 रुपये पर लिस्ट हुआ है। जिसकी वजह से निवेशकों को मोटा रिटर्न पहले दिन ही मिल गया है। आईपीओ का प्राइस बैंड 59 रुपये प्रति शेयर था। यह आईपीओ रिटेल निवेशकों के लिए 1 सितंबर से 3 सितंबर तक खुला था। बता दें, आईपीओ का लॉट साइज 2000 शेयरों का था। किसी भी रिटेल निवेशक को कम से कम 4000 शेयरों पर एक साथ दांव लगाना पड़ा था। जिसकी वजह से मिनिमम इनवेस्टमेंट 236000 रुपये का करना पड़ा।

कितना हुआ था सब्सक्राइब (Farm Peace IPO)

आईपीओ को महज 1.16 गुना ही सब्सक्रिप्शन मिला था। रिटेल कैटगरी में आईपीओ 0.59 गुना, एनआईआई में 1.73 गुना सब्सक्राइब किया गया। क्यूआईबी कैटगरी में कोई भी सब्सक्रिप्शन नहीं मिला था।

ग्रे मार्केट में क्या स्थिति थी? (Farm Peace IPO GMP)

Farm Peace के आईपीओ की ग्रे मार्केट में स्थिति काफी मजबूत थी। आईपीओ का जीएमपी आज मंगलवार को 59 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। जोकि 100 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को संकेत दे रहा था। आईपीओ की लिस्टिंग भी ग्रे मार्केट से मिल संकेतों के करीब ही हुई है। बता दें, एसएमई सेगमेंट के आईपीओ की लिस्टिंग सीमा 90 प्रतिशत प्रीमियम कर दी गई है। बीच में कुछ समय ऐसा भी आया था जब एसएमई सेगमेंट के आईपीओ 100 प्रतिसत से अधिक के प्रीमियम पर लिस्ट होने लगे थे। निवेशकों का नुकसान से बचाने के लिए आईपीओ की लिस्टिंग हुई है।

आईपीओ का साइज कितना था?

फार्म पीस आईपीओ का साइज 32 करोड़ रुपये था। आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर ही आधारित था। कंपनी ने आईपीओ के जरिए 54.24 लाख फ्रेश शेयर जारी किए हैं। बता दें, मौजूदा निवेशकों की तरफ से आईपीओ में एक भी शेयर नहीं बेचा गया है।

क्या करती है कंपनी

इस कंपनी की शुरुआत 2021 में हुई थी। यानी कंपनी महज 5 साल पुरानी है। यह कॉन्ट्रैक्ट आधारित फार्मिंग करती है। अपने खेतों में यह आलू की अलग-अलग वरायटी का उत्पादन करती है। कंपनी गुजरात में काम कर रही है। यह BUY back मॉडल पर अपने काम को बढ़ा रही है।

आईपीओ के पैसों का क्या होगा?

वर्किंग कैपिटल में कंपनी 23 करोड़ रुपये का प्रयोग करेगी। वहीं, जनरल कॉरपोरेट कार्यों में 4.80 करोड़ रुपये और इश्यू के दौरान हुए खर्च में 4.20 करोड़ रुपये का प्रयोग होगा।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़शेयर मार्केट समाचारछुपा रुस्तम निकला Farm Peace IPO, मिनटों में 90% का फायदा, धमाकेदार हुई लिस्टिंग