विजय केडिया ने इस कंपनी पर खेला बड़ा दांव, 9% से अधिक हुई हिस्सेदारी, 20% बढ़ा शेयरों का दाम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने Exato Technologies के और शेयर खरीदे हैं
  • अब उनकी कंपनी की कुल हिस्सेदारी 9 प्रतिशत के पार पहुंच गई है
Vijay Kedia portfolio

Vijay Kedia Stocks: शुक्रवार को Exato Technologies के शेयर 20 प्रतिशत की उछाल के साथ 52 वीक हाई पर पहुंच गए थे। दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने इस कंपनी पर दांव लगाया है। इस बार उन्होंने 3.56 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदी है। इस इनवेस्टमेंट के बाद अब उनकी हिस्सेदारी 9.68 प्रतिशत पहुंच गई है।

विजय केडिया ने खरीदे और शेयर

Exato Technologies के और शेयरों की खरीद विजय केडिया ने की है। उन्होंने इस बार कुल 358500 शेयर खरीदे हैं। जो कंपनी की कुल हिस्सेदारी के 3.56 प्रतिशत के बराबर है। इस नए खरीद के बाद केडिया सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड की कुल हिस्सेदारी 9.68 प्रतिशत हो गई है। अब उनके पास कंपनी के 974293 शेयर हो गए हैं।

वित्तीय स्थिति कंपनी की कैसी है? (Exato Technologies Financial Results)

कंपनी की फाइनेंशियल कंडीशन में सुधार हो रहा है। वित्त वर्ष 2026 के दौरान कुल उधारी 21 करोड़ रुपये हो गई। वित्त वर्ष 2025 में यह 32 करोड़ रुपये थी। इसी दौरान कंपनी का रिजर्व 43 करोड़ रुपये से बढ़कर 79 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। कंपनी का वित्त वर्ष 2026 के कुल एसेट 124 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 2025 में यह 96 करोड़ रुपये था।

क्या करती है कंपनी

यह एक आईटी कंपनी है। कंपनी सॉफ्टवेयर से जुड़ी सर्विसेज अपने ग्राहकों को देती है। कंपनी अपने बिजनेस को विस्तार दे रही है। जिससे उनकी बैलेंस शीट में सुधार हो और कर्ज में कमी आए।

शेयरों का प्रदर्शन शानदार (Exato Technologies Share performance)

शुक्रवार को यह स्टॉक बीएसई में मार्केट के क्लोजिंग के टाइम पर 19 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 515.45 रुपये के स्तर पर था। बीते दो महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 40 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 6 महीने में यह स्टॉक 64 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। 2026 में कंपनी के शेयरों का दाम 49 प्रतिशत बढ़ा है। विजय केडिया के निवेश वाले स्टॉक का 52 वीक हाई 517.90 रुपये और 52 वीक लो लेवल 266 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 518 करोड़ रपये का है।

Exato Technologies का आईपीओ पिछले साल नवंबर में आया था। कंपनी का आईपीओ 28 नवंबर से 2 दिसंबर 2025 तक खुला था। कंपनी ने आईपीओ के लिए 140 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। इस आईपीओ का लॉट साइज 1000 शेयरों का था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।