20 रुपये से कम की कीमत वाले स्टॉक में 11% की उछाल, अचानक आई तेजी की वजह क्या?
मुख्य बातें
- Elitecon International के शेयरों की कीमतों में आज 11 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है
- स्टॉक का दाम 20 रुपये से भी कम का है

Elitecon International के शेयरों की कीमतों में आज सोमवार को 11 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। घरेलू शेयर बाजारों में बिकवाली के बीच आज स्टॉक का प्रदर्शन शानदार रहा है। बता दें, कंपनी के शेयरों का दाम 20 रुपये से भी कम का है।
आज सोमवार को Elitecon International के शेयर 18.30 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 19.85 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। हालांकि, इसके बाद स्टॉक की कीमतों में नरमी देखने को मिली।
इस अपडेट की वजह से तेजी
Elitecon International के शेयरों में उछाल के पीछे की वजह बैंकिंग से जुड़ी जानकारी है। कंपनी ने यह अपडेट साझा किया है। 16 जुलाई को Elitecon International ने बताया था कि सेबी ने कंपनी के अनुरोध पर स्पष्टीकरण जारी कर दिया है। इसके बाद कोटक महिंद्रा बैंक ने कंपनी को बताया कि मौजूदा खातों पर लगी रोक को हटा लिया गया है।
शेयर बाजार में कंपनी का प्रदर्शन कैसा
बीते 3 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। तीन महीने में यह स्टॉक 60 प्रतिशत गिरा है। 2026 में कंपनी के शेयरों का दाम 82 प्रतिशत गिरा है। बता दें, एक साल में Elitecon International के शेयरों का भाव 85 प्रतिशत लुढ़क चुका है। कंपनी का 52 वीक हाई 422.65 रुपये है। कंपनी का 52 वीक लो लेवल 17.29 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 2891 करोड़ रुपये का है।
पिछले साल हुआ था शेयरों का बंटवारा
कंपनी के शेयरों का बंटवारा बीते साल हुआ था। जिसके बाद कंपनी के शेयरों का दाम 10 रुपये से घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो गया था। 2025 में भी कंपनी ने एक शेयर पर 0.05 रुपये का डिविडेंड दिया था।
सितंबर 2025 के दौरान कंपनी की प्रमोटर्स में हिस्सेदारी 59.43 प्रतिशत थी। वहीं, पब्लिक के पास 40.57 प्रतिशत हिस्सा था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


