डॉली खन्ना के पोर्टफोलियों में इस नए स्टॉक की एंट्री, 6 महीने में 75% से अधिक का रिटर्न; चेक करें टारगेट प्राइस

लाइव हिन्दुस्तान
share

मुख्य बातें

  • Dolly Khanna Portfolio: रेन इंडस्ट्रीज को चर्चित निवेशक डॉली खन्ना ने अपने पोर्टफोलियो से जोड़ा है
  • इस कंपनी में सितंबर तिमाही के अंततक उनकी कुल हिस्सेदारी 1.72 प्रतिशत थी
  • 6 महीने में स्टॉक की कीमतों में 75 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है

Dolly Khanna Portfolio
Dolly Khanna Portfolio: डॉली खन्ना के पोर्टफोलियो में शामिल हुआ नया स्टॉक

Dolly Khanna Portfolio: 6 महीने में 75 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न देने वाला स्टॉक रेन इंडस्ट्रीज को लेकर बड़ी खबर आई है। जुलाई से सितंबर तिमाही के दौरान डॉली खन्ना ने इस स्टॉक को अपने पोर्टफोलियो में जोड़ा है। कंपनी की शेयरहोल्डिंग के अनुसार डॉली खन्ना के पास 5798355 शेयर चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के अंत तक थे। रेन इंडस्ट्रीज में दिग्गज निवेशक की कुल हिस्सेदारी 1.72 प्रतिशत की है। बता दें, जून तिमाही के दौरान कंपनी की शेयरहोल्डिंग में डॉली खन्ना का नाम नहीं था। ऐसे में या तो उस समय उनके पास एक प्रतिशत से कम का हिस्सा रहा हो। या फिर उन्होंने सभी शेयरों को दूसरी तिमाही में खरीदा हो।

शेयरों में तेजी (Rain Industries Share price)

आज बीएसई में कंपनी के शेयर 217 रुपये के स्तर पर ओपन हुए थे। कुछ देर के बाद कंपनी के शेयरों का दाम 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 219.90 रुपये के स्तर पर पहुंच गया।

इस स्टॉक के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट्स बुलिश (Rain Industries share target price)

रिसर्च एंड बिजनेस डेवलपमेंट के वीपी महेश ओझा कहते हैं, 'रेन इंडस्ट्रीज के शेयर टेक्निकल चार्ट पर बुलिश नजर आ रहा है। जोकि आगे भी तेजी की तरफ संकेत दे रहा है। मौजूदा शेयरहोल्डर्स के लिए 208 रुपये का स्टॉप लॉस और 236 रुपये का टारगेट प्राइस रहेगा' एक्सपर्ट का कहना है कि फ्रेश इनवेस्टर्स 198 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ मौजूदा स्तर पर शेयर खरीद सकते हैं।

लॉन्ग टर्म में कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन कैसा? (Rain Industries share performance)

बीते 6 महीने में रेन इंडस्ट्रीज के शेयरों की कीमतों में 75 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। वहीं, एक साल से शेयरों का दाम बीएसई के डाटा के अनुसार 66 प्रतिशत बढ़ा है। दो साल में इस स्टॉक ने पोजीशनल निवेशकों को 26 प्रतिशत और तीन साल में 28 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, 10 साल में स्टॉक की कीमतों में 298 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 157 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।

इस कंपनी में किसकी कितनी हिस्सेदारी

प्रमोटर्स की कंपनी में 41.35 प्रतिशत हिस्सेदारी है। वहीं, पब्लिक के पास 58.65 प्रतिशत हिस्सा है। म्यूचुअल फंड्स में ICICI PRUDENTIAL ने दांव लगाया है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़शेयर मार्केट समाचारडॉली खन्ना के पोर्टफोलियों में इस नए स्टॉक की एंट्री, चेक करें टारगेट प्राइस