16000 रुपये के पार जाएगा यह स्टॉक, 2-2 एक्सपर्ट्स की राय एक, Vivo से साझेदारी का असर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Dixon Technologies (India) Ltd Share price: कंपनी के शेयरों की कीमतों में आज 4 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है
  • 2 एक्सपर्ट्स का मानना है कि स्टॉक 16000 रुपये को क्रॉस कर जाएगा
Dixon Technologies (India) Ltd Share price

Dixon Technologies (India) Ltd Share price: वीवो इंडिया लिमिटेड के साथ साझेदारी को सरकारी की तरफ से मंजूरी मिलने के बाद डिक्सन टेक्नोलॉजी के शेयरों की कीमतों में आज 4 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। लम्बे समय से इस ज्वाइंट वेंचर को सरकार के अप्रूवल का इंतजार था। बता दें, इस साझेदारी का ऐलान 2024 में किया गया था।

सलाना 60 लाख स्मार्टफोन बनाने की तैयारी

इस ज्वाइंट वेंचर में डिक्सन की हिस्सेदारी 51 प्रतिशत की होगी। वहीं, 49 प्रतिशत हिस्सा वीवो के पास होगा। दोनों कंपनियां मिलकर स्मार्टफोन्स के लिए ओरिजिनल इक्विपमेंट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का उत्पादन करेंगी। यह वेंचर 5 करोड़ रुपये के शुरुआती निवेश के साथ शुरू हो रहा है। बता दें, वीवो सालाना 35 मिलियन स्मॉर्टफोन्स भारत में बेचती है। मैनेजमेंट के अनुसार यह ज्वाइंट वेंचर 2027 तक 6 मिलियन सालाना फोन्स का उत्पादन भारत में करेगी।

शेयरों का प्रदर्शन शानदार

आज डिक्सन टेक्नोलॉजी के शेयर बीएसई में 13762.10 रुपये के स्तर पर ओपन हुए थे। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम करीब 4 प्रतिशत की तेजी के साथ 14026.70 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। बीते 6 महीने के दौरान इस कंपनी के शेयरों की कीमतों में 14 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बता दें, तीन साल में डिक्सन टेक्नोलॉजी के शेयरों का भाव 219 प्रतिशत बढ़ा है।

एक्सपर्ट्स बुलिश (Dixon Technologies (India) Ltd target price)

सीएनबीसी टीवी18 की रिपोर्ट के अनुसार ब्रोकरेज हाउस जेपी मॉर्गन ने 16700 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। पहले टारगेट प्राइस 14300 रुपये था। यूबीएस ने BUY रेटिंग को बरकरार रखा है। इस ब्रोकरेज हाउस की तरफ से 13700 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया गया है।

मोतीलाल ओसवाल की तरफ से 16100 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया गया है। इस ब्रोकरेज ने भी डिक्सन टेक्नोलॉजी के लिए BUY रेटिंग दी है।

वित्तीय स्थिति कैसी है?

डिक्सन टेक्नोलॉजीज का वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही का नेट प्रॉफिट लगभग 36 प्रतिशत घटकर 297.97 करोड़ रुपये रह गया। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 464.95 करोड़ रुपये था। मार्च तिमाही के दौरान, कंपनी का ऑपरेटिंग रेवन्यू 10,292.54 करोड़ रुपये से बढ़कर 10,510.51 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, कंपनी का कुल खर्च भी पिछले साल के 9,981.92 करोड़ रुपये से बढ़कर 10,230.77 करोड़ रुपये हो गया।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।