1 शेयर पर 506 रुपये का डिविडेंड दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट अगले शुक्रवार को

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Dividend Stocks: 3एम इंडिया लिमिटेड ने एक शेयर पर निवेशकों को 506 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है
  • इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने जो रिकॉर्ड डेट तय किया है वो अगले हफ्ते है
3एएम लिमिटेड ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट तय कर दिया है।

Dividend Stocks: 3एम इंडिया लिमिटेड (3M India Ltd) ने डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी ने 1 शेयर पर 506 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। कंपनी ने इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। रिकॉर्ड डेट अगले हफ्ते है। आइए डीटेल्स में जानते हैं इस कंपनी के विषय में

किस दिन है रिकॉर्ड डेट (3M India Ltd Dividend record date)

कंपनी ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में बताया है कि एक शेयर पर 346 रुपये का स्पेशल डिविडेंड देने का फैसला किया गया है। वहीं, एक शेयर पर 160 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने का भी ऐलान किया है। यानी हर एक शेयर पर योग्य निवेशकों को 506 रुपये का डिविडेंड मिलेगा। बता दें, इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने 17 जुलाई की तारीख को तारीख डेट कर दिया है। जिन निवेशकों का नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में इस दिन नहीं रहेगा उन्हें डिविडेंड का लाभ नहीं मिलेगा।

कंपनी ने पहली बार निवेशकों को 2022 में डिविडेंड दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 850 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2023 में कंपनी ने एक शेयर पर निवेशकों को 100 रुपये का डिविडेंड दिया था।

शेयर बाजारों को प्रदर्शन कैसा (3M India Ltd Share price)

शुक्रवार को 3M India ltd के 1 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 35357.30 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे। पिछले एक महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 11.80 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 3 महीने में यह स्टॉक 12 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बीते एक साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 18 प्रतिशत का लाभ मिला है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 38300 रुपये है। कंपनी का 52 वीक लो लेवल 28747.30 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 39830.25 करोड़ रुपये का है।

लॉन्ग टर्म में कंपनी का प्रदर्शन कैसा

तीन साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों 26 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। 5 साल में यह स्टॉक 44 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, 10 साल में कंपनी के शेयरों का दाम 157 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 185 प्रतिशत का रिटर्न मिला है। बीएसई के डाटा के अनुसार इस कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 75 प्रतिशत और पब्लिक की हिस्सेदारी 25 प्रतिशत है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़शेयर मार्केट समाचार1 शेयर पर 506 रुपये का डिविडेंड दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट अगले शुक्रवार को