GMP पहुंचा 250 रुपये, 10 अगस्त को खुल जाएगा IPO, एंकर निवेशकों से जुटा लिए 918 करोड़ रुपये

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Dhoot Transmission IPO: धूत ट्रांसमिशन आईपीओ ग्रे मार्केट में आज 250 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है
  • 10 अगस्त से 12 अगस्त तक आईपीओ खुला रहेगा
Dhoot Transmission IPO GMP price band and dates
Dhoot Transmission IPO का आईपीओ 10 अगस्त से 12 अगस्त तक खुला रहेगा।

IPO News: ग्रे मार्केट में इस समय धूत ट्रांसमिशन (Dhoot Transmission IPO) कंपनी के आईपीओ की स्थिति काफी मजबूत है। यह आईपीओ आज 250 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी का आईपीओ शुक्रवार को एंकर निवेशकों के लिए खुला था। एंकर इनवेस्टर्स से कंपनी ने 918 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कुल 72 निवेशकों ने इस दौरान बोली लगाई है। बता दें, एंकर निवेशकों को कंपनी ने 871 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से शेयर जारी किया है।

कितना है प्राइस बैंड (Dhoot Transmission IPO Price band)

धूत ट्रांसमिशन आईपीओ का प्राइस बैंड 829 रुपये से 871 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने 17 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14807 रुपये का दांव लगाना होगा।

इस मेनबोर्ड आईपीओ का साइज 3066.89 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 1.61 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं, ऑफर फार सेल के जरिए 1666.89 करोड़ रुपये के शेयर बेचे जा रहे हैं। ऑफर फार सेल में बीसी एशिया इनवेस्टमेंट्स XV लिमिटेड और मंगलम् कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड हिस्सा ले रहे हैं। बता दें, आईपीओ 10 अगस्त से 12 अगस्त तक खुला रहेगा।

किसके लिए कितना हिस्सा

क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए अधिकतम 50 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व रहेगा। रिटेल निवेशकों के लिए कम से कम 35 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित रहेगा। यानी आईपीओ में ज्यादा से ज्यादा से छोटे निवेशकों को शेयर मिल पाएगा। वहीं, एनआईआई को कम से कम 15 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व रहेगा।

ग्रे मार्केट में दहाड़ रहा है आईपीओ (Dhoot Transmission IPO GMP Today)

इस आईपीओ की स्थिति ग्रे मार्केट में काफी मजबूत है। आईपीओ आज शनिवार को ग्रे मार्केट में 250 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। जोकि 28.70 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दर्शाता है। आईपीओ का जीएमपी 247 रुपये कल था। बता दें, आईपीओ ग्रे मार्केट में सबसे मजबूत स्थिति में 6 अगस्त को था। तब आईपीओ 259 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था।

आईपीओ के पैसों का क्या करेगी कंपनी

464 करोड़ रुपये का प्रयोग कंपनी मौजूदा कर्ज चुकाने के लिए करेगी। 301 करोड़ रुपये सब्सिडियरी में निवेश किया जाएगा। वहीं, 150 करोड़ रुपये कंपनी हरियाणा और तमिलनाडु में नई फैक्ट्री लगाने में करेगी।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़शेयर मार्केट समाचारGMP पहुंचा 250 रुपये, 10 अगस्त को खुल जाएगा IPO