कंडोम बेचने वाली कंपनी ने 4 साल में निवेशकों को बनाया करोड़पति, 3 बार दिया बोनस; 10 हिस्सो में बंट चुका है स्टॉक

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Cupid Limited Share Price: क्यूपिड लिमिटेड ने 1 लाख रुपये के निवेश पर इनवेस्टर्स को करोड़पति बना दिया है
  • कंपनी ने 3 बार बोनस शेयर भी दिया है

cupid ltd share price
Cupid ltd ने शेयर बाजार में शानदार प्रदर्शन किया है।

Cupid Limited Share Price: कंडोम बेचने वाली कंपनी क्यूपिड लिमिटेड ने महज 4 साल के अंदर निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। इस स्टॉक की कीमत इस दौरान 2.33 रुपये से बढ़कर 279.70 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। जिसकी वजह से महज एक लाख रुपये का इनवेस्टमेंट करने वाले इनवेस्टर्स अबतक शेयरों को होल्ड करने पर करोड़पति बन गए हैं। बता दें, इसी साल कंपनी ने निवेशकों को बोनस शेयर भी दिया है। इसके अलावा शेयरों का बंटवारा भी क्यूपिट लिमिटेड कर चुकी है।

पिछले एक साल में कैसा रहा प्रदर्शन

शुक्रवार को बाजार के बंद होने के समय पर क्यूपिड लिमिटेड के शेयर बीएसई में 1 प्रतिशत की तेजी के साथ 280 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे। पिछले 3 महीने में कंडोम बेचने वाली कंपनी के शेयरों का दाम 79 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, 6 महीने में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 221 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। एक साल में इस स्टॉक का भाव 596 प्रतिशत बढ़ चुका है। बता दें, क्यूपिड लिमिटेड का 52 वीक हाई 298.95 रुपये और 52 वीक लो लेवल 38.20 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 37650 करोड़ रुपये का है।

5 साल में क्यूपिड लिमिटेड के शेयरों का दाम 12127 प्रतिशत बढ़ा है।

1 लाख रुपये का निवेश करने वाले लोग बन गए करोड़पति

जिन निवेशकों ने इस आईपीओ पर चार साल पहले निवेशक किया होगा उनका रिटर्न अबतक 1 करोड़ रुपये से अधिक हो गया होगा। वहीं, 3 साल पहले दांव लगाने वाले इनवेस्टर्स को अबतक 66 लाख रुपये का फायदा हो चुका है।

1 पर 4 शेयर बोनस दे चुकी है कंपनी (Cupid Bonus Share Price)

इसी साल मार्च के महीने में कंपनी के शेयर एक्स-बोनस ट्रेड किए थे। तब कंपनी ने एक शेयर पर 4 शेयर बोनस के तौर पर दिया था। इससे पहले कंपनी के शेयर 2023 में भी एक्स-बोनस ट्रेड कर चुके हैं। तब कंपनी की तरफ से हर शेयर पर 1 शेयर बोनस दिया गया था। बीएसई के डाटा के अनुसार कंपनी ने पहली बार निवेशकों को 2018 में बोनस शेयर दिया था। तब 5 शेयर पर 1 शेयर बोनस के तौर पर दिया गया था। बता दें, 2024 में क्यूपिड लिमिटेड के शेयरों का बंटवारा हो चुका है। कंपनी ने अपने शेयरों को 10 हिस्सों में बांटा था। जिसके बाद शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो गया है।

कंपनी की आर्थिक स्थिति कैसी है?

क्यूपिड लिमिटेड को पहली तिमाही में 44 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी को 15 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। ऑपरेशनल रेवन्यू कंपनी का सालाना आधार पर 159 प्रतिशत बढ़ा है। अप्रैल से जून के दौरान कंपनी का रेवन्यू 155 करोड़ रुपये रहा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़शेयर मार्केट समाचारकंडोम बेचने वाली कंपनी ने 4 साल में निवेशकों को बनाया करोड़पति, 3 बार दिया बोनस