Dividend Stocks: 1 शेयर पर 54 रुपये का डिविडेंड दे रही है डॉली खन्ना के निवेश वाली कंपनी, रिकॉर्ड डेट घोषित

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • चेन्नई पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (Chennai Petroleum Corporation Ltd) की तरफ से एक शेयर पर 54 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा
  • इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट घोषित कर दिया जाएगा
Chennai Petroleum Corporation Ltd Dividend
Chennai Petroleum Corporation Ltd की तरफ से एक शेयर पर 54 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा।

Dividend Stocks: चेन्नई पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (Chennai Petroleum Corporation Ltd) ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी की तरफ से एक शेयर पर 54 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। बता दें, कंपनी की तरफ से तय की गई रिकॉर्ड डेट अगले महीने है।

किस दिन है रिकॉर्ड डेट (Chennai Petroleum Corporation record date)

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी को बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 540 प्रतिशत का डिविडेंड दिया जाएगा। यानी हर एक शेयर पर 54 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। शुक्रवार, 7 अगस्त को कंपनी ने इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट तय किया है।

लगातार डिविडेंड देती आ रही है कंपनी (Chennai Petroleum Corporation Ltd Dividend history)

इससे पहले कंपनी के शेयर इसी साल अप्रैल के महीने में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 8 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2025 में कंपनी ने एक शेयर पर 5 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2024 में कंपनी ने एक शेयर पर 55 रुपये का डिविडेंड दिया था।

शेयर बाजार में कंपनी का प्रदर्शन कैसा (Chennai Petroleum Corporation Ltd Share Performance)

शुक्रवार को चेन्नई पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के शेयर 3 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1198.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। बीते एक महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 2.78 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। तीन साल में स्टॉक का दाम 15 प्रतिशत बढ़ा है। 6 महीने में स्टॉक की कीमतों में 39 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। एक साल से Chennai Petroleum Corporation Ltd के शेयरों को होल्ड रखने वाले निवेशकों को अबतक 60 प्रतिशत का फायदा हुआ है। इस दौरान सेंसेक्स में 4.99 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

डॉली खन्ना का भी कंपनी में निवेश

तीन साल में Chennai Petroleum Corporation Ltd के शेयरों का दाम 183 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। 5 साल में स्टॉक 785 प्रतिशत और 10 साल में 446 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। Trendlyne के डाटा के अनुसार इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 51.90 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इस कंपनी में डॉली खन्ना की हिस्सेदारी 1.3 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।