महारत्न कंपनी को पहली तिमाही में 376 करोड़ रुपये का फायदा, 1 साल में स्टॉक 66% उछला

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Bharat Heavy Electricals Ltd Share Price: महारत्न कंपनी को पहली तिमाही में बंपर फायदा हुआ है
  • यह स्टॉक 1 साल में 60 प्रतिशत का रिटर्न भी दिया है
 BHEL Share price
BHEL का प्रदर्शन पहली तिमाही में काफी शानदार रहा है।

Bharat Heavy Electricals Ltd Share Price: महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के लिए चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही काफी शानदार साबित हुई है। कंपनी का नेट प्रॉफिट जून क्वार्टर में 376.71 करोड़ रुपये रहा था। एक साल पहले इसी तिमाही में सरकारी कंपनी को 455.50 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस पीएसयू का प्रदर्शन शेयर बाजारों में शानदार रहा है। कंपनी ने निवेशकों को पिछले एक साल में निराश नहीं किया है। जबकि इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में भी गिरावट देखने को मिली है।

कितना हुआ रेवन्यू

भेल का ऑपरेशनल रेवन्यू 7697.72 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर कंपनी के रेवन्यू में 40.30 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके पहले के वित्त वर्ष में कंपनी को पहली तिमाही में कुल 5486.91 करोड़ रुपये का रेवन्यू मिला था।

ज्वाइंट वेंचर्स से कंपनी के प्रॉफिट में गिरावट दर्ज की गई है। इस बार कुल 16.20 प्रतिशत की गिरावट के बाद 11.46 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था। बता दें, खर्च में 18.1 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।

आज शेयरों में गिरावट

भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है। 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के बाद स्टॉक 417.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। पिछले तीन महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 28.22 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। 6 महीने में महारात्न कंपनी का स्टॉक 67 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बीते एक साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 66 प्रतिशत का लाभ हो चुका है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 446.75 रुपये और 52 वीक लो लेवल 205.20 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 1.45 लाख करोड़ रुपये का है।

दो साल में भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 41.89 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। 3 साल में यह स्टॉक 336 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। 5 साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 560 प्रतिशत का फायदा हो चुका है।

कंपनी के शेयर बीते हफ्ते एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 1.40 रुपये का डिविडेंड मिला था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़शेयर मार्केट समाचारमहारत्न कंपनी को Q1 में 376 करोड़ रुपये का फायदा, 1 साल में स्टॉक 66% उछला