5400 करोड़ रुपये का कंपनी को मिला काम, शेयरों की मची लूट, स्टॉक में 6% की तेजी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • BEML Share Price: आज शुक्रवार को कंपनी के शेयरों की कीमतों में 6 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है
  • कंपनी को 5400 करोड़ रुपये का काम मिला है

BEML Share price jumped 6 percent today
BEML के शेयरों की कीमतों में आज 6 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

BEML Share Price: आज शुक्रवार को बीईएमएल के शेयरों में 6 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में तेजी के पीछे की वजह नया वर्क ऑर्डर है। कंपनी को 5400 करोड़ रुपये का नया काम मिला है। यह वर्क ऑर्डर कंपनी को नेशनल हाई स्पीड रेल कारपोरेशन से मिला है। कंपनी को यह काम मुंबई-अहमदाबाग हाई स्पीड रेल कॉरीडोर में करना है। बता दें, इस नए वर्क ऑर्डर के अनुसार कंपनी को रोलिंग स्टॉक की सप्लाई करनी है। वहीं, मेंटनेंस का काम भी देखना है।

बीईएमएल के शेयर आज शुक्रवार को 2027.55 रुपये के स्तर पर खुला। कंपनी के शेयर दिन में 2151 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। मार्केट के बंद होने के समय पर बीईएमएल के शेयरों का दाम 6 प्रतिशत की तेजी के साथ 2134.25 रुपये के स्तर पर था।

इसी महीने एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगी कंपनी (BEML dividend record date)

आने वाले दिनों में बीईएमएल के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। कंपनी ने निवेशकों को एक शेयर पर 12.28 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया। इस डिविडेंड के लिए कंपनी 22 सितंबर की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी इस दिन शेयर बाजार में कंपनी के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। बता दें, 2026 में कंपनी अपने निवेशकों को तीसरी बार डिविडेंड देने जा रही है।

पिछले साल 2025 में कंपनी के शेयरों का बंटवारा हुआ था। तब कंपनी के शेयरों को दो हिस्सों में बांट दिया गया था। जिसके बाद स्टॉक की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 5 रुपये प्रति शेयर हो गया।

शेयरों का प्रदर्शन पिछले एक साल में कैसा? (BEML Share price)

बीते एक महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 8 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 3 महीने में स्टॉक 20 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। हालांकि, इसके बाद भी BEML के शेयरों का दाम एक साल में करीब 2 प्रतिशत लुढ़क चुका है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 10.50 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।

भले ही निवेशकों के लिए पिछला एक साल शेयर बाजार में कठिन रहा है। लेकिन इसके बाद भी स्टॉक के दाम में 13 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है। तीन साल में स्टॉक का दाम 81 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, 5 साल में शेयरों की कीमतों में 261 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़शेयर मार्केट समाचार5400 करोड़ रुपये का कंपनी को मिला काम, शेयरों की मची लूट, स्टॉक में 6% की तेजी