118 गुना सब्सक्रिप्शन, 110 रुपये पहुंचा GMP, कब होगी IPO की लिस्टिंग

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Behari Lal Engineering IPO को निवेशकों की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है
  • आईपीओ 118 गुना सब्सक्राइब किया गया है
  • ग्रे मार्केट में भी स्थिति काफी मजबूत है
Behari Lal Engineering IPO listing date
Behari Lal Engineering IPO की लिस्टिंग इसी हफ्ते है।

IPO News: Behari Lal Engineering IPO पर निवेशकों ने जमकर दांव लगाया है। आईपीओ को कुल 118 गुना से अधिक सब्सक्रिप्शन मिला है। आईपीओ ग्रे मार्केट में भी शानदार प्रदर्शन कर रहा है। जिसकी वजह से इसकी मजबूत लिस्टिंग के संकेत अभी से मिलने लगे हैं। बता दें, आईपीओ की एनएसई और बीएसई में लिस्टिंग 19 अगस्त को प्रस्तावित है।

किस दिन खुला था आईपीओ (Behari Lal Engineering IPO listing date)

यह आईपीओ 12 अगस्त को खुल गया था। निवेशकों के पास आईपीओ पर 14 अगस्त तक दांव लगाने का मौका था। आईपीओ के लिए कंपनी ने 271 रुपये से 285 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया था। वहीं, एक लॉट में 52 शेयरों को रखा गया था। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14820 रुपये का दांव लगाना पड़ा।

किस कैटगरी में कितना सब्सक्रिप्शन

कंपनी के आईपीओ को तीन दिन में कुल 118 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। रिटेल कैटगरी में आईपीओ को 54 गुना सब्सक्राइब किया गया था। क्यूआईबी में यह आईपीओ 222 गुना सब्सक्राइब किया गया। वहीं, एनआईआई कैटगरी में 167 गुना सब्सक्राइब किया गया था।

एंकर निवेशकों के लिए आईपीओ 11 अगस्त को खुला था। एंकर इनवेस्टर्स से कंपनी ने 90.49 करोड़ रुपये जुटाए थे।

इस कंपनी के आईपीओ का साइज 301.62 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 33 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं, ऑफर फार सेल के जरिए 73 लाख शेयर मौजूदा निवेशक बेच दिए हैं।

ग्रे मार्केट में दहाड़ रही है कंपनी (Behari Lal Engineering IPO GMP Today)

इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी की स्थिति काफी मजबूत है। आज मंगलवार को आईपीओ का जीएमपी 110 रुपये है। जोकि कल की तुलना में 5 रुपये अधिक की है। आईपीओ का सबसे कम जीएमपी 25 रुपये प्रति शेयर रहा है। बता दें, आज के जीएमपी से लग रहा है कि आईपीओ पहले दिन ही 38 प्रतिशत का फायदा करवा सकता है।

कंपनी की स्थिति कैसी है? ((Behari Lal Engineering IPO News)

31 मई 2026 के आंकड़ों के अनुसार कंपनी के पास 178.57 करोड़ रुपये का काम था। कंपनी की फाइनेंशियल कंडीशन्स की बात करें तो यह वित्त वर्ष 2026 के दौरान 546 करोड़ रुपये का रेवन्यू जनरेट करने में सफल हुई थी। वहीं, इस दौरान उसे 64.64 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़शेयर मार्केट समाचार118 गुना सब्सक्रिप्शन, 110 रुपये पहुंचा GMP, कब होगी IPO की लिस्टिंग