1500% से अधिक रिटर्न, आज 13% उछला स्टॉक, जानें डिफेंस कंपनी के शेयरों में तेजी की वजह

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Balu Forge Share price: कंपनी को नया वर्क ऑर्डर मिला है
  • आज शेयरों में 13 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है
  • बीते 10 साल में पोजीशनल निवेशकों को 1500 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न मिला है

Balu Forge Share price jumped 13 percent
पिछले एक महीने से कंपनी के शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिली है।

Balu Forge Share price: डिफेंस कंपनी बालू फोर्ज के शेयरों को खरीदने की होड़ मची हुई है। कंपनी को एक बड़ा वर्क ऑर्डर मिला है। जिसकी वजह से आज शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि 155mm ERFB BB और ERFB BT गोलियों के 10,000 यूनिट का ऑर्डर एक घरेलू कंपनी मिला है। इस खबर का रिएक्शन कंपनी के शेयरों में दर्ज किया गया है। बता दें, डिफेंस स्टॉक का दाम आज 13 प्रतिशत चढ़ गया था।

बीएसई में बालू फोर्ज लिमिटेड के शेयर 565 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 628.75 रुपये के स्तर पर पहुंच गया था। इस कंपनी के शेयरों का 52 वीक हाई 696 रुपये है। और 52 वीक लो लेवल 341.35 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 7615 करोड़ रुपये का है।

शेयर बाजारों में कंपनी का प्रदर्शन कैसा? (Balu Forge Share Performance)

बीते एक महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 45 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। 6 महीने में स्टॉक का दाम 36 प्रतिशत बढ़ा है। हालांकि, इसके बाद भी एक साल से शेयरों को होल्ड रखने वाले निवेशकों को अबतक 1 प्रतिशत का नुकसान हो चुका है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 4.95 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। दो साल में स्टॉक का दाम 18 प्रतिशत गिरा है।

तीन साल में स्टॉक की कीमतों में 246 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 5 साल में स्टॉक 152 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, बीते 10 साल में इस डिफेंस कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 1524 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

डिविडेंड भी देती आ रही है कंपनी (Balu Forge Dividend history)

कंपनी ने आखिरी बार निवेशकों को 2025 में डिविडेंड दिया था। तब एक शेयर पर 0.15 रुपये का डिविडेंड बांटा गया था। 2024 में कंपनी की तरफ से एक शेयर पर 0.15 रुपये का डिविडेंड दिया गया था।

पहली तिमाही के दौरान कैसी रही स्थिति (Balu Forge Q1 Results)

अप्रैल से जून 2026 के दौरान बालू फोर्ज का कुल रेवन्यू 300.71 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर कंपनी का रेवन्यू 28.90 प्रतिशत बढ़ा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी की आय 233.20 करोड़ रुपये थी।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़शेयर मार्केट समाचार1500% से अधिक रिटर्न, आज 13% उछला स्टॉक, दहाड़ रहा है डिफेंस स्टॉक