DMart का शेयर 4% लुढ़का, एक्सपर्ट्स ने भी चेताया, तिमाही नतीजों से बढ़ी चिंता!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Avenue Supermarts Ltd Share price: राधाकिशन दमानी की अगुवाई वाली कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में आज 4 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है
  • एक्सपर्ट्स ने भी निवेशकों को चेताया है
Avenue Supermarts Ltd Share price

Avenue Supermarts Ltd Share price: तिमाही नतीजों के सामने आने के बाद डी-मार्ट (DMart) का संचालन करने वाली कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड के शेयरों में आज सोमवार को 4 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट्स की तरफ से भी कोई पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। बता दें, बीएसई में आज एवन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड के शेयर गिरावट के साथ 3950 रुपये के स्तर पर खुले थे। कुछ ही देर के बाद कंपनी के शेयरों का दाम 4 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ 3910 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल पर पहुंच गया। बीएसई 500 और एनएसई 500 इंडेक्स में भी यह सभी गिरावट वाला स्टॉक साबित हुआ है।

एक्सपर्ट्स को किस बात की सता रही है चिंता

अप्रैल से जून तक के रिजल्ट के सामने आने के बाद एक्सपर्ट्स कंपनी की मेट्रो शहरों में मौजूदा स्थिति से चिंतित हैं। इन बड़े शहरों में कंपनी की ग्रोथ धीमा है। क्विक कॉमर्स सेगमेंट से भी कंपनी को अच्छी-खासी चुनौती मिल रही है। यही वजह है कि ब्रोकरेज स्टॉक को लेकर काफी सतर्कता दिखा रहे हैं।

मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार ब्रोकरेज हाउस गोल्डमैन स्कैस और सिटी ने डीमार्ट के शेयरों को बेचने की सलाह दी हैं। वहीं, जेपीमॉर्गन ने न्यूट्र्ल रेटिंग को बरकरार रखा है। जेफिरिज ने भी अपनी होल्ड की रेटिंग को बरकरार रखा है।

एवेन्यू सुपरमार्ट्स के तिमाही नतीजे

एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही में नेट प्रॉफिट 11.33 प्रतिशत बढ़कर 860.44 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में 772.81 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

एवेन्यू सुपरमार्ट्स ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी ऑपरेटिंग रेवन्यू अप्रैल-जून तिमाही में 14.9 प्रतिशत बढ़कर 18,794.53 करोड़ रुपये हो गई, जो 2025-26 की समान तिमाही में 16,359.70 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन पिछले एक साल में कैसा

राधाकिशन दमानी की अगुवाई वाली इस कंपनी का शेयर 2026 में आज की गिरावट के बाद 7.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है। हालांकि, इसके बाद भी एक साल में यह स्टॉक 1.59 प्रतिशत गिरा है। दो साल में डीमार्ट के शेयरों की कीमतों में 19 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।