144% बढ़ा कंपनी का शुद्ध लाभ, शेयरों की मची लूट, 20% उछला मछली बेचने वाली कंपनी का शेयर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Apex Frozen Foods Share Price: कंपनी के नेट प्रॉफिट में 144% की उछाल के बाद आज शुक्रवार को शेयरों को खरीदने की लूट मची है
  • एपेक्स फ्रोजन फूड्स के शेयरों का दाम 20 प्रतिशत बढ़ा है
Apex Frozen Foods share price jumped today
Apex Frozen Foods: एपेक्स फ्रोजन फूड्स के शेयरों की कीमतों में आज 20 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

Apex Frozen Foods Share Price: एपेक्स फ्रोजन फूड्स के शेयरों में आज 20% का अपर सर्किट लगा है। कंपनी के नेट प्रॉफिट में 144 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। जिससे निवेशकों का आत्मविश्वास बढ़ गया है। आइए डीटेल्स में जानते हैं इस कंपनी के विषय में

शुक्रवार को बीएसई में Apex Frozen Foods के शेयर बढ़त के का साथ 400 रुपये के स्तर पर खुले थे। अपर सर्किट लगने के बाद कंपनी के शेयरों का दाम 442.20 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। आज शेयरों में 20 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

तिमाही नतीजों से गदगद हैं निवेशक (Apex Frozen Foods Q1 Results)

अप्रैल से जून के दौरान एपेक्स फ्रोजन फूड्स के नेट प्रॉफिट में 114 प्रतिशत का इजाफा पिछले फाइनेंशियल ईयर की तुलना में हुआ है। अप्रैल से जून के दौरान कंपनी को 22 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी को 9 करोड़ रुपये का फायदा हुआ था।

पहले क्वार्टर के दौरान ऑपरेशनल रेवन्यू 257 करोड़ रुपये रहा था। पिछली बार यह 258 करोड़ रुपये रहा था। यानी यहां गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, अच्छी बात यह है कि मार्च तिमाही में कंपनी की कुल आय 168 करोड़ रुपये थी। सालाना आधार पर रेवन्यू में 53 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। बता दें, अप्रैल से जून के दौरान कुल बिक्री 256.53 करोड़ रुपये रहा था।

शेयरों का प्रदर्शन कैसा है

2026 में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 50 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, एक साल में Apex Frozen Foods के शेयरों का दाम 77 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी का बीएसई में 52 वीक हाई 514.20 रुपये और 52 वीक लो लेवल 202.90 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 1368 करोड़ रुपये का है।

पिछले दो साल में स्टॉक की कीमतों में 65 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 3 साल में शेयरों का दाम 97 प्रतिशत और 5 साल में 33 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

लगातार डिविडेंड दे रही है कंपनी

कंपनी के शेयर आखिरी बार 2025 में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 2 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2024 में कंपनी ने हर एक शेयर पर 2 रुपये का डिविडेंड दिया था। बता दें, कंपनी ने पहली बार निवेशकों को 2018 में डिविडेंड दिया था। तब हर एक शेयर पर 2 रुपये का डिविडेंड दिया था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़शेयर मार्केट समाचार144% बढ़ा कंपनी का शुद्ध लाभ, शेयरों की मची लूट, 20% उछला शेयर