Multibagger Stocks: AI स्टॉक का दाम 6 महीने में 2000% चढ़ा, अब नए अपडेट की वजह से चर्चा में कंपनी
मुख्य बातें
- Multibagger Stocks: AI मॉडल बनाने वाली कंपनी Zhipu के शेयरों की कीमतों में 6 महीने में 2000 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है
- यह स्टॉक हॉन्ग-कॉन्ग के एक्सचेंज में लिस्टेड है

Multibagger Stocks: दुनिया भर के शेयर बाजार में पिछले कुछ समय से एआई सेक्टर की कंपनियों को बोलबाला रहा है। ऐसी ही एक कंपनी Knowledge Atlas Technology है। यह कंपनी लोगों के बीच Zhipu नाम से लोकप्रिय है। बता दें, कंपनी के शेयरों की कीमतों में जनवरी से अबतक 200 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। इसी साल Zhipu की लिस्टिंग हॉन्ग कॉन्ग के शेयर बाजार में हुई थी। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार अब कंपनी शेयरों की बिक्री के जरिए अरबों डॉलर जुटाने की कोशिशों में लगी हुई है।
8 जुलाई खत्म हो रहा है लॉक इन पीरियड
रिपोर्ट के अनुसार Zhipu ने शेयरों की बिक्री को लेकर कुछ एडवाइजर्स से बातचीत भी की है। उम्मीद की जा रही है कि अगले महीने यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। बता दें, आईपीओ पर दांव लगाने वाले निवेशकों को 6 महीने का लॉक इन पीरियड 8 जुलाई को समाप्त हो रहा है। उसके बाद इन निवेशकों की तरफ से शेयरों की बिकवाली संभव है। कंपनी ने फंड का उपयोग और मॉडल बनाने के लिए करेगी।
आईपीओ के वक्त कितना जुटाया था फंड (IPO News)
Zhipu का आईपीओ इस साल जनवरी में आया था। कंपनी ने प्राइमरी मार्केट से 558 बिलियन डॉलर जुटाए थे। तब Zhipu का इश्यू प्राइस HK$116.2 था। अब यह HK$2,440 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। बता दें, कंपनी का मार्केट कैप भी HK1 ट्रिलियन (128 बिलियन डॉलर) पहुंच गया है।
शंघाई एक्सचेंज में भी शेयर जारी करने की जद्दोजहद में
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार आर्टिफिशियल इंटीलिजेंस मॉडल बनाने वाली यह कंपनी संघाई एक्सचेंज में भी शेयर ट्रेड करने की तैयारी में जुटी हुई है। बता दें, Zhipu ने हाल ही में GLM 5.2 AI मॉडल को लॉन्च किया है।
इस एआई स्टॉक को कवर कर एक्सपर्ट्स के अनुसार कंपनी नजदीकी समय में शायद ही प्रॉफिट बनाने में सफल हो। हालांकि, शेयरों में धुआंधार तेजी से हर कोई चकित है। महज 9 कारोबारी दिन में Zhipu के शेयरों का दाम 100 प्रतिशत से अधिक बढ़ चुका है। बुधवार यानी यह स्टॉक हॉन्ग कॉन्ग के एक्सचेंज में 13 प्रतिशत से अधिक की उछाल के साथ ट्रेड कर रहा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)


