रिलायंस के स्टाफ को 15 दिन पहले सैलरी, Jio IPO के लिए मुकेश अंबानी का बड़ा दांव

ब्लूमबर्ग
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Jio IPO details: मुकेश अंबानी जियो के आईपीओ को सफल बनाने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं
  • 4 लाख से अधिक कर्मचारियों को अक्टूबर महीने में समय से पहले सैलरी दी गई है

jio IPO gmp crossed 200 rupee
मुकेश अंबानी आईपीओ को सफल बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

Jio IPO details: रिलायंस जियो के आईपीओ का इंतजार अगले हफ्ते खत्म हो रहा है। ग्रुप के मुखिया मुकेश अंबानी (Mukesh ambani) ने भी आईपीओ को लेकर बड़ा दांव खेला है। 4 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को कंपनी ने 15 दिन पहले ही सैलरी जारी कर दी है। स्टाफ को पहले सैलरी जारी करने का कोई कारण नहीं बताया गया है। लेकिन इसे आईपीओ से जोड़कर देखा जा रहा है। मौजूदा समय में रिलायंस के सभी ग्रुप कंपनियों में लगभग 420000 कर्मचारी हैं। इसमें 74822 कर्मचारी जियो के हैं। जो एप्लॉयी कोटा के तहत आईपीओ में आवेदन कर सकते हैं। बता दें, रिटेल निवेशक 21 से 23 अक्टूबर को दांव लगा पाएंगे। आईपीओ को सफल बनाने के लिए रिलायंस इडंस्ट्रीज लम्बे समय से लगातार प्रयास कर रही है।

रिलायंस का यह कदम दिखाता है कि मुकेश अंबानी देश के सबसे बड़े आईपीओ को सफल बनाने के लिए कितना प्रयास कर रहे हैं। पिछले 10 साल ने जियो टेलीकॉम इंडस्ट्री में जो मुकाम हासिल किया है वो आश्चर्य से कम नहीं है। रिलायंस इंडस्ट्री और उनके कर्मचारियों को इस डिजिटल प्लेटफॉर्म में शेयरहोल्डर्स बनने का एक बड़ा मौका है।

डीमैट अकाउंट खोलने के लिए भी किया जा रहा उत्साहित

रिलायंस की तरफ से कर्मचारियों को सिर्फ डीटेल्स साझा नहीं किया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार बल्कि यह भी पूछा जा रहा है कि शेयर खरीदने के लिए उनके या उनके परिवार में किसी के पास ट्रेडिंग अकाउंट है या नहीं। साथ ही डीमैट अकाउंट खोलने के लिए भी कर्मचारियों को उत्साहित किया जा रहा है। बता दें, ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास दूसरा सबसे बड़ा वर्कफोर्स है।

जियो आईपीओ का लॉट साइज कितना? (Jio Platforms IPO Lot size)

देश के सबसे बड़े आईपीओ का साइज 30213 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के जरिए कंपनी 27 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी। कंपनी ने आईपीओ के लिए 1065 रुपये से 1119 रुपये प्राइस बैंड तय किया है। आईपीओ का लॉट साइज 12 शेयरों का बनाया गया है। जिसकी वजह एक निवेशक को कम से कम 13428 रुपये का दांव लगाना होगा।

ग्रे मार्केट में तेजी (Jio Platforms IPO GMP Today)

जियो के आईपीओ की स्थिति ग्रे मार्केट में मजबूत है। इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में आईपीओ आज शुक्रवार की दोपहर में 224 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।

(डिस्क्लेमर: ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों का प्रीमियम लगातार बदलता रहता है, इसलिए किसी भी आईपीओ पर दांव लगाने से पहले कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन और उसके कारोबार की पूरी जानकारी जरूर कर लें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़शेयर मार्केट समाचाररिलायंस के स्टाफ को 15 दिन पहले सैलरी, Jio IPO के लिए मुकेश अंबानी का बड़ा दांव