1 पर 1 शेयर बोनस दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते, स्टॉक की कीमत 50 रुपये कम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Abhishek Integrations Ltd के शेयर इस हफ्ते एक्स-बोनस ट्रेड करेगा
  • कंपनी ने निवेशकों को फिर से 1 पर 1 शेयर बोनस के तौर पर देने का फैसला किया है

Abhishek Integrations Ltd bonus share news
Abhishek Integrations Ltd के शेयर फिर से एक्स-बोनस ट्रेड करने जा रहे हैं।

Bonus share news: शेयर बाजार में इस हफ्ते दो कंपनियों के आईपीओ एक्स-बोनस स्टॉक के तौर पर ट्रेड करेंगे। इन दो कंपनियों की लिस्ट में एक नाम Abhishek Integrations Ltd का भी है। कंपनी दूसरी बार बोनस शेयर देने जा रही है। जिसके लिए रिकॉर्ड डेट घोषित कर दिया गया है।

कल एक्स-बोनस ट्रेड करेगी कंपनी (Abhishek Integrations Ltd record date)

शेयर बाजारों को दी जानकारी में इस कंपनी ने बताया है कि 1 शेयर पर 1 शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट 24 अगस्त तय किया गया है। यानी कल शेयर बाजार में कंपनी एक्स-बोनस ट्रेड करेगी। बता दें, कल यानी सोमवार को शेयर खरीदने पर बोनस शेयर का लाभ नहीं मिलेगा।

इससे पहले कंपनी के शेयर 2023 में एक्स-बोनस ट्रेड किए थे। तब कंपनी ने एक शेयर पर 1 शेयर बोनस दिया था। बता दें, एनएसई के डाटा के अनुसार कंपनी ने एक बार भी डिविडेंड या स्टॉक स्प्लिट की घोषणा नहीं की है।

शेयर बाजार में कैसा प्रदर्शन

शुक्रवार को कंपनी के शेयर बीएसई में गिरावट के बाद 32.70 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे। पिछले एक हफ्ते कंपनी के शेयरों का दाम 8 प्रतिशत गिरा है। वहीं, एक महीने में स्टॉक की कीमतों में 21 प्रतिश की गिरावट देखने को मिली है। 1 साल में Abhishek Integrations Ltd का रेट 26 प्रतिशत लुढ़क चुका है। कंपनी का 52 वीक हाई 47.50 रुपये और 52 वीक लो लेवल 23.75 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 7.69 करोड़ रुपये का है।

तीन साल में इस कंपनी के शेयरों का दाम 0.76 प्रतिशत गिरा है। वहीं, 5 साल में पोजीशनल निवेशकों को सिर्फ 180 प्रतिशत का फायदा मिला है। जोकि एनएसई एसएमई एमर्ज इंडेक्स के 437 प्रतिशत के रिटर्न की तुलना में काफी कम है।

किसके पास कितना हिस्सा?

जून तिमाही की शेयरहोल्डिंग्स के अनुसार प्रमोटर्स के पास कुल 37.12 प्रतिशत हिस्सा है। वहीं, पब्लिक के पास 62.88 प्रतिशत हिस्सा है। इससे पहले मार्च में प्रमोटर्स के पास 39.08 प्रतिशत हिस्सा था। यानी महज एक क्वार्टर में ही प्रमोटर्स ने करीब 2 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच दी।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़शेयर मार्केट समाचार1 पर 1 शेयर बोनस दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते