बिजनेस अपडेट देते ही इस कंपनी के शेयरों को खरीदने की मची लूट, 15% उछला दाम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • 63 Moons Technologies Ltd के शेयरों में आज 15 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है
  • कंपनी की सब्सडियरी को 288 करोड़ रुपये का काम जून तिमाही में मिला था
63 Moons Technologies Ltd शेयर 15 प्रतिशत चढ़ा है।

Stock in News: 63 Moons Technologies Ltd के शेयरों की कीमतों में आज सोमवार को 15 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। कंपनी ने पहली तिमाही का बिजनेस अपडेट दिया है। इस कंपनी की तरफ से दी जानकारी के अनुसार सब्सिडियरी 63SATS Cybertech के ऑर्डर बुक में तेज उछाल देखने को मिला है।

63 मून्स टेक्नोलॉजी लिमिटेड के शेयर एनएसई में 692.70 रुपये के स्तर पर आज सोमवार को खुले थे। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम करीब 15 प्रतिशत की तेजी के साथ 777.80 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। इस कंपनी का 52 वीक हाई 1130 रुपये और 52 वीक लो लेवल 467 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 1842 करोड़ रुपये का है।

कंपनी ने पूरा किया 100 करोड़ रुपये का काम

10 जुलाई को कंपनी ने दी जानकारी में बताया था कि उनकी सब्सिडियरी 63SATS Cybertech को 288 करोड़ रुपये का काम जून तिमाही के दौरान मिला है। जोकि कंपनी के वित्त वर्ष 2027 के 350 करोड़ रुपये के रेवन्यू टारगेट का 82 प्रतिशत है। जून तक के आंकड़ों के अनुसार कंपनी का ऑर्डर बुक पहले ही वित्त वर्ष 2026 के 3.3 गुना हो चुका है। बता दें, इस नए ऑर्डर में 100 करोड़ रुपये का काम भी कंपनी पूरा कर दिया है।

वहीं, CYBX DNA AI CyberOps का मिलाकर ऑर्डर वैल्यू 53 करोड़ रुपये को क्रॉस कर गया है। जिसमें 13 करोड़ रुपये का फ्रेश ऑर्डर है। जो जून तिमाही में मिले है।

शेयरों का ओवरआल प्रदर्शन कैसा है?

बीते एक महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 11.93 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। हालांकि, इसके बाद भी एक साल में यह स्टॉक 31.50 प्रतिशत लुढ़क चुका है। बता दें, तीन साल में 63 Moons Technologies Ltd के शेयरों का दाम 172 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, 5 साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 727 प्रतिशत का फायदा हुआ है।

कंपनी लगातार दे रही है डिविडेंड

2025 में कंपनी ने एक शेयर पर निवेशकों को 2 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2023 में भी एक शेयर पर 2 रुपये और 2024 में ही भी एक शेयर पर 2 रुपये का डिविडेंड निवेशकों को बांटा गया था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।