Share Market Today: सेंसेक्स डे हाई से 1000 और निफ्टी 275 अंक फिसला, मार्केट की तेजी पर ब्रेक
Share Market Today Live16 April: शेयर मार्केट ने सुबह की सारी बढ़त गंवा दी है। निफ्टी टॉप लूजर्स की लिस्ट में जियो फाइनेंस, टाइटन, ओएनजीसी, अपोलो हॉस्पिटल, भारती एयरटेल जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयर हैं।
Share Market Today 16 April 1:30 PM: शेयर मार्केट गिरावट के बीच सेंसेक्स 382 अंक नीचे 77728 पर आ गया है। एक समय 78730 पर था। यानी डे हाई से संसेक्स 1002 अंक टूट चुका है। निफ्टी भी डे हाई 24400 से फिसलकर 24125 पर आ गया है। इसमें अभी 105 अंकों का नुकसान है। यह डे हाई से 275 अंक लुढ़क चुका है।
Share Market Today 16 April 12:30 PM: शेयर मार्केट गिरावट में गिरावट बढ़ रही है। सेंसेक्स 252 अंक नीचे 77859 पर आ गया है। एक समय 78730 पर था। निफ्टी भी डे हाई 24400 से फिसलकर 24155 पर आ गया है। इसमें 75 अंकों का नुकसान है।
Share Market Today 16 April 12:00 PM: शेयर मार्केट गिरावट के ट्रैक पर है। सेंसेक्स 103 अंक नीचे 78007 पर आ गया है। एक समय 78730 पर था। जबकि, निफ्टी अब 21 अंक नीचे 24209 पर आ गया है। यह डे हाई 24400 से फिसलकर इस लेवल तक आया है। टॉप लूजर्स की बात करें तो टाइटन, ओएनजीसी, अपोलो हॉस्पिटल, एचडीएफसी बैंक हैं। इनमें 1.20 से 1.53 पर्सेंट तक की गिरावट है।
Share Market Today 16 April 10:42 AM: शेयर मार्केट में वैसे तो अभी रौनक है, लेकिन 78730 के डे हाई से फिसल कर 78394 पर आ गया है। इसमें 283 अंकों की बढ़त है। जबकि, निफ्टी में बढ़त केवल 81 अंकों की रह गई है। यह डे हाई 24400 से फिसलकर 24312 पर आ गया है। एनएसई पर 2118 स्टॉक्स हरे और 883 लाल निशान पर हैं। इनमें से 112 में अपर सर्किट और 14 में लोअर सर्किट लगा है। ट्रेंट सेंसेक्स टॉप गेनर और एयरटेल लूजर है।
Share Market Today 16 April 9:15 AM: शेयर मार्केट में आज भी रौनक है। अच्छे ग्लोबल संकेतों के चलते बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 566 अंकों की बढ़त के साथ के 78677 के स्तर पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाले बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी ने गुरुवार के कारोबार की शुरुआत 153 अंकों की बढ़त के साथ 24385 के लेवल से की।
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पर इटरनल 2.09 फीसदी की तेजी के साथ 251.65 रुपये पर था। इन्फोसिस में 1.42% एलएंडटी में 1.22%, आईसीआईसीआई बैंक में 1.36, बजाज फाइनेंस में 1.35 पर्सेंट की तेजी थी। गिरने वाले शेयरों में हिन्दुस्तान युनीलीवर, रिलायंस, भारती एयरटेल, टाइटन और अल्ट्राटेक सीमेंट थे।
बैंक निफ्टी में 0.80 और फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स में 0.84 पर्सेंट की तेजी है। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी करीब 1 फीसद ऊपर है। फार्मा और हेल्थ केयर इंडेक्स को छोड़ सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान पर है।
एशियन मार्केट में भी रौनक
इससे पहले एशियन मार्केट में भ्भी तेजी रही। जापान का निक्केई 225 0.81 फीसदी बढ़ा, जबकि टॉपिक्स 0.70 फीसदी बढ़ा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.03 फीसदी बढ़ा, जबकि कोस्डैक 0.77 फीसदी बढ़ा।
कैसे रहे अमेरिकी बाजार के हाल
दूसरी ओर बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार मिश्रित बंद हुए। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 72.27 अंक या 0.15 फीसदी गिरकर 48,463.72 पर आ गया। एसएंडपी 500 55.57 अंक या 0.80 फीसदी बढ़कर 7,022.95 पर पहुंच गया। नैस्डैक कंपोजिट 376.93 अंक या 1.60 फीसदी बढ़कर 24,016.02 पर बंद हुआ।
(डिस्क्लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)
खबर अपडेट हो रही है…
लेखक के बारे में
Drigraj Madheshiaदृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें


