ट्रंप के बयान से भारतीय बाजार में तबाही, सेंसेक्स 1677 अंक से अधिक टूटकर बंद, निफ्टी भी धड़ाम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ युद्ध खत्म करने का अंतरिम समझौता खत्म करने का ऐलान किया है
  • इस माहौल में भारतीय शेयर बाजार बुरी तरह पस्त हो गया
  • इंट्रा-डे में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में 2% से अधिक की गिरावट आई
ट्रंप के बयान से भारतीय बाजार में तबाही, सेंसेक्स 1677 अंक से अधिक टूटकर बंद, निफ्टी भी धड़ाम

Share Market Today Live 8 July : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान के साथ अंतरिम समझौता खत्म करने की घोषणा के बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आने से बुधवार को घरेलू शेयर बाजारों में भारी गिरावट दर्ज की गई। बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 1,677.12 अंक यानी 2.15 प्रतिशत गिरकर 76,503.60 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,921.69 अंक लुढ़ककर 76,259.03 अंक पर आ गया था। इसी तरह, एनएसई का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी भी 516.65 अंक यानी 2.12 प्रतिशत टूटकर 23,882.05 अंक पर बंद हुआ।

क्या कहा ट्रंप ने?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ अंतरिम समझौता समाप्त हो गया है लेकिन वह बातचीत जारी रहने देंगे। ट्रंप ने युद्धविराम की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर कहा, ''मुझे लगता है कि यह समाप्त हो गया है। उनके साथ बात करना समय की बर्बादी है।''

2:05 PM: सुबह से गिरावट के ट्रैक पर दौड़ रही शेयर मार्केट की गाड़ी दोपहर होते ही डीरेल हो गई। सेंसेक्स 1512 अंकों का गोता लगाकर 76668 के लेवल पर आ गया। जबकि, निफ्टी 462 अंक लुढ़क कर 23936 पर आ गया है। इस गिरावट से निवेशकों के करीब 7 लाख करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

अचानक मार्केट में क्यों चलने लगी गिरावट की आंधी

मार्केट में गिरावट के पीछे अमेरिका और ईरान में बढ़ता तनाव के साथ ग्लोबल मार्केट भी है। अमेरिकी सेना ने ईरान में 80 से अधिक ठिकानों पर हवाई हमले किए, जिसके जवाब में ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड ने बहरीन और कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। इसके अलावा, अमेरिका ने ईरानी तेल की बिक्री की अनुमति देने वाली छूट को तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया। इनके चलते ब्रेंट क्रूड तेल की कीमत 2.2% बढ़कर 75.84 डॉलर प्रति बैरल हो गई।

इस भू-राजनीतिक तनाव का असर वैश्विक शेयर बाजारों पर भी साफ दिखा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी (KOSPI) 5% से अधिक गिरकर तकनीकी मंदी में प्रवेश कर गया, क्योंकि यह जून के रिकॉर्ड हाई से 20% से अधिक नीचे आ गया। एआई से संबंधित शेयरों से निवेशकों के पलायन ने इस गिरावट को और तेज किया। अमेरिकी बाजारों की बात करें तो S&P 500 और नैस्डैक 100 फ्यूचर्स में गिरावट जारी रही। यूरोप का स्टॉक्स 600 (Stoxx 600) सूचकांक भी लगातार तीसरे दिन गिरकर 0.7% नीचे आ गया। हालांकि, इसके विपरीत हांगकांग में अलीबाबा के शेयरों में 11.5% तक की तेजी दर्ज की गई, जबकि चीनी बाजारों में भी मजबूती देखने को मिली।

Share Market Today Live 8 July 10:25 AM: शेयर मार्केट गिरावट और तेज हो गई है। सेंसेक्स 575 अंक टूटकर 77605 पर आ गया है। इसमें केवल सनफार्मा, अडानी पोर्ट्स, ICICI बैंक और टेक महिंद्रा ही हरे निशान पर हैं। इनमें भी मामूल तेजी है। जबकि, ITC, मारुति और एशियन पेंटस 2 प्रतिशत से अधिक नीचे ट्रेड कर रहे हैं। निफ्टी भी 175 अंक टूटकर 24223 पर आ गया है।

Share Market Today Live 8 July 9:19 AM: शेयर मार्केट की शुरुआत आज रेड जोन में हुई है। सेंसेक्स 364 अंक टूटकर 77,816 पर खुला। जबकि, निफ्टी 139 अंक नीचे 24259 के लेवल पर खुला। सेंसेक्स में केवल सनफार्मा, इन्फोसिस, टीसीएस और एचसीएल टेक ही हरे निशान पर हैं। जबकि,इंडिगो, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, रिलायंस सेंसेक्स टॉप लूजर हैं।

Share Market Today Live 8 July 8:25 AM: भारतीय शेयर मार्केट में आज यानी बुधवार 8 जुलाई को कमजोरी देखने को मिल सकती है। मिश्रित एशियाई बाजारों और वॉल स्ट्रीट की गिरावट के अलावा, अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव ने वैश्विक जोखिम भावना को प्रभावित किया है। ईरान पर अमेरिकी हमलों और तेल प्रतिबंधों की बहाली के बाद कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं, जिससे भारत के आयात बिल और मुद्रास्फीति को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

मंगलवार को जबकर हुई थी मुनाफावसूली

इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स 104.35 अंक (0.13%) गिरकर 78,180.72 पर और निफ्टी 50 31.65 अंक (0.13%) टूटकर 24,398.70 पर बंद हुआ, जिससे चार सत्रों की जीत का सिलसिला टूटा।

आज मार्केट के लिए क्या हैं संकेत

गिफ्ट निफ्टी सुबह 7:57 बजे 24,234.5 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद से करीब 206 अंक की छूट दिखाता है, जो शुरुआती सुस्ती का संकेत है। ईरान पर अमेरिकी कार्रवाई के बाद ब्रेंट क्रूड 1.83% बढ़कर 75.52 डॉलर प्रति बैरल और WTI 1.97% चढ़कर 71.83 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

वहीं, मजबूत डॉलर के दबाव में सोना 0.1% गिरकर 4,100.32 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.3% लुढ़ककर 59.82 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। विश्लेषकों के अनुसार, होर्मुज स्ट्रेट में ताजा घटनाओं ने सप्लााई में रुकावट की आशंका पैदा कर दी है, जिससे निवेशक सतर्कता बरत रहे हैं।

निफ्टी और बैंक निफ्टी का तकनीकी नजरिया

रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा के अनुसार, निफ्टी 50 में कंसोलिडेशन देखने को मिल सकता है, लेकिन 24,000-24,200 का सपोर्ट जोन बने रहने पर यह ठीक है। ऊपर 24,600 पर रेजिस्टेंस है, जिसके पार जाने पर 25,000 का रास्ता खुल सकता है। बैंक निफ्टी की बात करें तो एनरिच मनी के पोनमुडी आर का मानना है कि 58,600-58,700 के पार जाने पर 59,000 तक की रैली संभव है, जबकि 58,000 के नीचे जाने पर 57,800 और 57,600 के सपोर्ट पर नजर रखनी चाहिए।

आज खरीदने के लिए 8 स्टॉक

बाजार विशेषज्ञों ने इंट्राडे ट्रेडिंग के लिए इन शेयरों की सिफारिश की है:

सुमित बगड़िया (चॉइस ब्रोकिंग) के शेयर

जेबी केमिकल्स: 2,422 रुपये पर खरीदें, स्टॉप लॉस 2,337, टार्गेट 2,590

इंडसइंड बैंक: 1,022 रुपये पर खरीदें, SL 986, टार्गेट 1,094

गणेश डोंगरे (Anand Rathi) के पसंदीदा स्टॉक्स

फेडरल बैंक: 331 रुपये, स्टॉप लॉस 325, टार्गेट 340

स्विगी: 266 रुपये, स्टॉप लॉस 250, टार्गेट 290

आरबीएल बैंक: 375 रुपये, स्टॉप लॉस 365, टार्गेट 390

शिजू कुथुपालक्कल (Prabhudas Lilladher) के टिप्स

आईटीसी होटल्स: CMP 186.75 रुपये, टार्गेट 198, स्टॉप लॉस 182

एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस: CMP 1,832 रुपये, टार्गेट 1,930, स्टॉप लॉस 1,795

रेन इंडस्ट्रीज: CMP 200.90 रुपये, टार्गेट 215, स्टॉप लॉस 195

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,